spot_img
Saturday, May 16, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Auto News: भारत में हाइब्रिड कारों का तेजी से बढ़ता बाजार,मारुति, हुंडई और किआ की बड़ी योजना

India Hybrid Cars: भारत में हाइब्रिड कारों की मांग अब तेजी से बढ़ रही है। FY2026 में देश में करीब 1.23 लाख हाइब्रिड गाड़ियों की बिक्री हुई, जिससे इस सेगमेंट की हिस्सेदारी कुल पैसेंजर व्हीकल मार्केट में 2.7% तक पहुंच गई। खास बात यह रही कि इस बाजार में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर का दबदबा देखने को मिला, जिसका मार्केट शेयर 82 प्रतिशत से ज्यादा रहा। इसके बाद मारुति सुजुकी और होंडा कार्स इंडिया का नंबर आया।बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब कई बड़ी ऑटो कंपनियां हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। मारुति सुजुकी, हुंडई, किआ, महिंद्रा और टाटा जैसी कंपनियों ने अपने आने वाले हाइब्रिड मॉडल्स और प्लान सामने रख दिए हैं।

मारुति सुजुकी की नई रणनीति

मारुति सुजुकी फिलहाल ग्रैंड विटारा और इनविक्टो में टोयोटा के एटकिंसन हाइब्रिड इंजन का इस्तेमाल कर रही है। लेकिन अब कंपनी अपनी खुद की सीरीज हाइब्रिड तकनीक विकसित कर रही है। माना जा रहा है कि यह सिस्टम ज्यादा आसान, किफायती और बेहतर माइलेज देने वाला होगा।जानकारी के मुताबिक, नई फ्रोंक्स फेसलिफ्ट 2027 में कंपनी की इन-हाउस हाइब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च हो सकती है। इसके अलावा आने वाले समय में नई बलेनो, स्विफ्ट और ब्रेज़ा जैसी कॉम्पैक्ट कारों में भी यह टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है।

हुंडई ला सकती है 8 नए हाइब्रिड मॉडल

हुंडई ने भारत के लिए 2030 तक आठ नए हाइब्रिड वाहनों की पुष्टि की है। इनमें नई जनरेशन क्रेटा, i20, वेन्यू, बायोन और पैलिसेड जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं।बताया जा रहा है कि 2027 में आने वाली नई हुंडई क्रेटा कंपनी की पहली हाइब्रिड कार बन सकती है। इसके लिए कंपनी अपने 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड सेटअप पेश कर सकती है। वहीं, भविष्य के मॉडल्स के लिए 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड इंजन पर भी काम चल रहा है।

किआ और महिंद्रा भी तैयार

किआ इंडिया भी 2030 तक अपने कई लोकप्रिय मॉडल्स को हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ लाने की योजना बना रही है। इसमें सेल्टोस, नई सोनेट, सोरेंटो एसयूवी और कार्निवल एमपीवी शामिल हैं। उम्मीद है कि सेल्टोस हाइब्रिड 2027 तक बाजार में दस्तक दे सकती है।वहीं महिंद्रा भी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और रेंज-एक्सटेंडर इलेक्ट्रिक वाहनों पर तेजी से काम कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, XUV 7XO हाइब्रिड 2027 में लॉन्च हो सकती है। इसके बाद XEV 9e रेंज-एक्सटेंडर मॉडल भी बाजार में आ सकता है।

टाटा भी कर रही बाजार का अध्ययन

टाटा मोटर्स ने साफ किया है कि अगर बाजार में हाइब्रिड गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ती है, तो कंपनी भी इस तकनीक को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। माना जा रहा है कि शुरुआत में टाटा अपने प्रीमियम और बड़े मॉडल्स में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पेश कर सकती है।आने वाले कुछ वर्षों में भारतीय ऑटो बाजार में हाइब्रिड कारों की बड़ी लहर देखने को मिल सकती है। बेहतर माइलेज, कम प्रदूषण और आधुनिक तकनीक के कारण ग्राहक अब हाइब्रिड वाहनों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts