Acer Smart Luggage: टेक कंपनी Acer ने भारतीय मार्केट में अपने नए स्मार्ट लगेज लॉन्च किए हैं, जो आज के यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। यानी अब सूटकेस सिर्फ सामान रखने का बॉक्स नहीं रहा, बल्कि एक स्मार्ट ट्रैवल साथी बन गया है।
हर ट्रिप के लिए अलग-अलग मॉडल
इस नई रेंज में Melbourne, Melbourne Plus, Barcelona, Copenhagen, Brisbane और Predator जैसे मॉडल शामिल हैं। ये अलग-अलग साइज कैरी-ऑन, मीडियम और लार्ज में आते हैं।इसका मतलब साफ है,चाहे छोटा बिजनेस ट्रिप हो या लंबी छुट्टियां, हर सफर के लिए एक सही सूटकेस मिल जाएगा।
हल्का भी, मजबूत भी
Melbourne सीरीज को मल्टी-लेयर पॉलीकार्बोनेट से बनाया गया है, जिससे यह हल्का होने के बावजूद काफी मजबूत रहता है। इसमें ऐसे फीचर्स हैं जो सफर को आरामदायक बनाते हैं,जैसे स्मूद व्हील्स, मजबूत कोने और TSA लॉक, जिससे सुरक्षा की चिंता कम हो जाती है।
जब जरूरत हो, तब तुरंत एक्सेस
Melbourne Plus में थोड़ा और एडवांस डिजाइन देखने को मिलता है। इसमें स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प है और झटकों से बचाने की क्षमता भी बेहतर है।वहीं Barcelona सीरीज उन लोगों के लिए बढ़िया है जिन्हें बार-बार लैपटॉप, डॉक्यूमेंट या जरूरी सामान निकालना पड़ता है। इसका फ्रंट-ओपन डिजाइन काफी काम का है।
बिना झंझट का ट्रैवल
Copenhagen और Brisbane मॉडल्स में ऐसा डिजाइन दिया गया है कि सूटकेस को बार-बार पूरा खोलने की जरूरत नहीं पड़ती। ऊपर या बीच से ही सामान तक पहुंच मिल जाती है।Brisbane मॉडल में थोड़ा ज्यादा स्पेस भी मिलता है, जो लंबे सफर में बहुत काम आता है।
प्रीमियम फील वाला विकल्प
Predator सीरीज खास उन लोगों के लिए है जो स्टाइल और मजबूती दोनों चाहते हैं। इसका लुक प्रोफेशनल है और बिल्ड क्वालिटी भी काफी प्रीमियम लगती है।
कीमत कितनी है?
इन स्मार्ट सूटकेस की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। इन्हें आप Flipkart और Acer के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।अब सूटकेस खोलना, सामान ढूंढना या भारी बैग खींचना पहले जैसा मुश्किल नहीं रहा। स्मूद व्हील्स, स्मार्ट ओपनिंग सिस्टम, मजबूत बॉडी और एक्स्ट्रा स्टोरेज इसे एक आसान और सुविधाजनक ट्रैवल साथी बनाते हैं।यानी Acer का यह लगेज सिर्फ स्टाइलिश नहीं, बल्कि सफर को सच में आसान बनाने की कोशिश है।

