spot_img
शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

BRICS Summit: विदेशी मेहमानों तक पहुंचेगा बिहार का सत्तू और मखाना,Welcome Kit में मिली जगह

BRICS Summit 2026:  नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले BRICS Summit में बिहार के पारंपरिक उत्पादों को भी वैश्विक मंच मिलने जा रहा है। सम्मेलन की Welcome Kit में बिहार का सत्तू और मखाना शामिल किया गया है।

विदेश मंत्रालय ने BRICS सम्मेलन के लिए तैयार की गई किट में भारत के अलग-अलग राज्यों की खासियतों को जगह दी है। इसमें बिहार के सत्तू और मखाना के साथ ओडिशा की कोरापुट कॉफी और गुजरात की पारंपरिक हस्तशिल्प कला भी शामिल है।

CM सम्राट चौधरी ने PM मोदी का जताया आभार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस पहल पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि BRICS की Welcome Kit में सत्तू और मखाना का शामिल होना बिहार के स्वाद, परंपरा और उद्यमिता की पहचान है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए इसे ‘Local to Global’ के संकल्प को मजबूत करने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बिहार की नई पहचान को दुनिया के सामने रखने का अवसर है।

दुनिया के मेहमानों तक पहुंचेगा बिहार का स्वाद

BRICS Summit में बड़ी संख्या में विदेशी प्रतिनिधि, पत्रकार और अन्य मेहमान शामिल होंगे। ऐसे में Welcome Kit के जरिए बिहार के पारंपरिक उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

सत्तू लंबे समय से बिहार के खानपान और संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। वहीं मखाना, खासकर बिहार के मिथिलांचल से जुड़ा उत्पाद, देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पहचान बना रहा है।

‘Local to Global’ को मिलेगी मजबूती

BRICS जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन में बिहार के स्थानीय उत्पादों को जगह मिलना राज्य के लिए आर्थिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और संभावित वैश्विक बाजार तक पहुंच को बढ़ावा मिल सकता है।

इस पहल के जरिए भारत की विविधता के साथ बिहार की पारंपरिक पहचान भी दुनिया के सामने आएगी।

 

 

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts