spot_img
मंगलवार, अगस्त 4, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Viral News: रूसी पत्नी की ‘कोड वर्ड’ वाली बात सुन घबराया पति, मजेदार रील पर लोग लगा रहे ठहाके

Viral News: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक इंडो-रशियन कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय युवक उद्देश्य (Uddeshya) अपनी रूसी पत्नी केसेनिया (Kseniia) की फोन पर बातचीत देखकर ऐसे एक्सप्रेशन देते हैं कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।  इसके मजेदार कॉन्सेप्ट ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

पत्नी की बातचीत सुनकर डरने लगा पति

वीडियो में उद्देश्य बेड पर लेटे हुए हैं, जबकि उनकी पत्नी फोन पर रूसी भाषा में बात कर रही हैं। बैकग्राउंड में मशहूर गाना ‘Rasputin’ बज रहा है। वीडियो में टेक्स्ट के जरिए उद्देश्य बताते हैं कि लोग अक्सर मजाक में कहते हैं कि उनकी पत्नी कहीं रूसी जासूस तो नहीं है।

वह आगे लिखते हैं कि उन्हें इस बात पर यकीन नहीं होता, लेकिन जब पत्नी कभी-कभी ऐसे शब्द बोलती हैं जो उन्हें समझ नहीं आते, तब उन्हें थोड़ा डर जरूर लगता है। मजाक को और दिलचस्प बनाने के लिए पत्नी ने फोन पर ‘KGB’ शब्द भी बोल दिया, जिससे पति के एक्सप्रेशन देखने लायक बन गए।

आखिर क्या है KGB?

KGB का पूरा नाम Komitet Gosudarstvennoy Bezopasnosti था। यह सोवियत संघ (USSR) की प्रमुख खुफिया और सुरक्षा एजेंसी थी, जो 1954 से 1991 तक सक्रिय रही। वीडियो में इसका जिक्र केवल हास्य के उद्देश्य से किया गया है और इसे दर्शकों ने भी उसी अंदाज में लिया।

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन

इस इंस्टाग्राम रील को अब तक 72 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर हजारों लाइक्स और कई मजेदार कमेंट्स भी आए हैं।

एक यूजर ने लिखा, “भाग भाई, अपनी जान बचाओ और खिड़कियां भी चेक कर लेना।” वहीं दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, “रूसी जासूस भारत की मोहल्ले वाली आंटियों से ट्रेनिंग लेने आई है।” कई लोगों ने उद्देश्य के चेहरे के एक्सप्रेशन की भी जमकर तारीफ की।

तीन बार क्यों करनी पड़ी शादी?

इस कपल ने अपने एक अन्य वीडियो में बताया कि उन्होंने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए सबसे पहले कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाज से और फिर पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी की।

आज यह कपल अपने मजेदार वीडियो और सांस्कृतिक मेल-जोल की वजह से सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो चुका है। उनका यह नया वीडियो भी लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts