spot_img
Friday, May 22, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले छात्रों को मिलेगा फीस रिफंड, NTA जल्द शुरू करेगा आवेदन प्रक्रिया

National Testing Agency यानी NTA द्वारा आयोजित NEET UG 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 03 मई 2026 को आयोजित हुई परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी। अब इस परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून 2026 को कराया जाएगा। इस बीच एनटीए ने छात्रों को परीक्षा शुल्क वापस करने की प्रक्रिया भी शुरू करने की तैयारी कर ली है।

देशभर में आयोजित इस परीक्षा में करीब 23 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा रद्द होने के बाद NTA ने स्पष्ट किया था कि री-एग्जाम के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा और पहले जमा की गई फीस वापस की जाएगी।

जल्द एक्टिव होगा फीस रिफंड लिंक

एनटीए की ओर से फीस रिफंड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक विशेष लिंक एक्टिव किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आवेदन कर अपनी फीस वापस प्राप्त कर सकेंगे।

फीस रिफंड के लिए छात्रों को NEET Official Website पर जाकर लॉगिन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को अपने बैंक खाते की सही जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन सफल होने के बाद फीस सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

कैटेगरी के अनुसार वापस होगी फीस

NEET UG 2026 आवेदन के दौरान छात्रों से अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार फीस ली गई थी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों ने 1700 रुपये, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों ने 1600 रुपये, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों ने 1000 रुपये शुल्क जमा किया था। विदेशी उम्मीदवारों से 9500 रुपये फीस ली गई थी।

छात्रों को राहत

परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी देखी गई थी। ऐसे में फीस रिफंड और बिना अतिरिक्त शुल्क री-एग्जाम कराने के फैसले को छात्रों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। अब सभी उम्मीदवारों की नजर NTA द्वारा जारी किए जाने वाले रिफंड लिंक और नई परीक्षा व्यवस्था पर टिकी ह

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts