spot_img
सोमवार, सितम्बर 21, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

NPS में हुआ बड़ा बदलाव, अब निवेश के साथ मिलेगा लाखों का हेल्थ कवर,जानें नए नियम

National Pension System: पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने NPS Swasthya के लिए नए ऑपरेशनल गाइडलाइंस जारी किए हैं। ये नियम 18 सितंबर 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इस योजना में रिटायरमेंट के लिए निवेश के साथ सुपर टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा दी जाएगी। PFRDA के मुताबिक NPS Swasthya में निवेश अकाउंट और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी अलग-अलग होंगे।

क्या है NPS Swasthya?  

NPS Swasthya के तहत एक NPS Swasthya Investment Account और एक अलग सुपर टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी होगी। इंश्योरेंस लेना इस योजना में अनिवार्य है। फैमिली फ्लोटर में सब्सक्राइबर के साथ पति या पत्नी और अधिकतम दो आश्रित बच्चों को कवर किया जाएगा, जबकि माता-पिता इसमें शामिल नहीं होंगे।

कितने पैसे से शुरू होगा अकाउंट?

अकाउंट शुरू करने के लिए पहले साल का हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम, ₹200 सालाना मेंटेनेंस चार्ज और NPS Swasthya अकाउंट में कम से कम ₹1,000 निवेश करना होगा। इसके बाद न्यूनतम ₹10 का योगदान किया जा सकता है। निवेश केंद्र सरकार की NPS निवेश व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा। पेंशन फंड NPS Swasthya कॉर्पस पर सालाना अधिकतम 0.08% चार्ज ले सकता है।

₹30 लाख तक का हेल्थ कवर

योजना में अलग-अलग डिडक्टिबल के आधार पर चार विकल्प हैं। ₹10,000 डिडक्टिबल पर ₹1 लाख, ₹50,000 पर ₹5 लाख, ₹1 लाख पर ₹10 लाख और ₹3 लाख डिडक्टिबल पर ₹30 लाख तक का फैमिली फ्लोटर कवर मिलेगा। कवर 18 से 70 साल की उम्र में लिया जा सकता है और शर्तों के अनुसार इसे 85 साल तक रिन्यू कराया जा सकता है।

इलाज के लिए 25% तक निकासी

NPS Swasthya अकाउंट से पात्र हेल्थकेयर खर्च के लिए सब्सक्राइबर अपने योगदान का अधिकतम 25% निकाल सकता है। इस निकासी की संख्या पर कोई सीमा नहीं है और पहली निकासी के लिए भी न्यूनतम वेटिंग पीरियड नहीं है। हालांकि, यह रकम सीधे ग्राहक को नहीं दी जाएगी, बल्कि अस्पताल या संबंधित हेल्थकेयर प्रोवाइडर को भुगतान की जाएगी।

प्रीमियम नहीं भरा तो क्या होगा?

रिन्यूअल के समय बैलेंस कम होने पर, जहां संभव हो, 90, 60 और 30 दिन पहले अलर्ट दिया जाएगा। ग्रेस पीरियड में प्रीमियम जमा नहीं होने और कवर खत्म होने पर NPS Swasthya अकाउंट बंद होकर सामान्य NPS All Citizen Model में मर्ज या परिवर्तित हो जाएगा।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts