spot_img
Wednesday, March 25, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

PAN कार्ड में बड़ा बदलाव: संपत्ति,वाहन और होटल खर्च पर भी असर,1 अप्रैल 2026 से नियम होंगे सख्त

PAN CARD RULES CHANGE: अगर आप PAN कार्ड बनवाने या अपडेट करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ज़रूरी है। 1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव आने वाला है। अब सिर्फ़ आधार कार्ड जमा करने से काम नहीं चलेगा। सरकार के अधीन काम करने वाले कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) ने इस बदलाव की जानकारी दी है।

नए नियम क्या कह रहे हैं?

अब तक PAN कार्ड के लिए आवेदन करने में सिर्फ़ आधार कार्ड ही काफी था। आधार कार्ड न सिर्फ पहचान का साधन था बल्कि जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में भी स्वीकार किया जाता था। लेकिन 1 अप्रैल 2026 से ऐसा नहीं होगा। नए नियमों के अनुसार PAN कार्ड के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड के साथ कुछ और दस्तावेज़ भी जमा करने होंगे। इनमें से कोई एक दस्तावेज़ देना होगा, जन्म प्रमाण पत्र, वोटर ID, 10वीं कक्षा की मार्कशीट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या किसी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी शपथ पत्र।

नाम और आवेदन फ़ॉर्म में बदलाव

PAN कार्ड पर नाम अब आधार कार्ड में दर्ज नाम से बिल्कुल मेल खाना ज़रूरी है। यदि नाम में अंतर होगा तो केवल आधार कार्ड में दर्ज नाम को ही मान्यता मिलेगी। इसलिए पहले से ही अपने आधार विवरण की जाँच और अपडेट कर लेना समझदारी होगी।इसके अलावा नए PAN आवेदन फ़ॉर्म भी जारी किए जाएंगे। 1 अप्रैल 2026 के बाद पुराने फ़ॉर्म मान्य नहीं होंगे। यानी चाहे आप नया PAN बनवाएँ या मौजूदा PAN अपडेट कराएँ, नया फ़ॉर्म भरना अनिवार्य होगा।

PAN कार्ड के उपयोग में बदलाव

आयकर विभाग ने कुछ उपयोग नियमों में भी बदलाव का मसौदा जारी किया है। अब संपत्ति खरीदने या बेचने पर PAN कार्ड का उल्लेख 20 लाख तक के लेन-देन में अनिवार्य होगा (पहले 10 लाख था)। वाहन खरीदने के लिए PAN कार्ड की ज़रूरत तभी पड़ेगी जब लेन-देन ₹5 लाख से अधिक का हो। होटलों में खर्च के मामले में भी सीमा बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है (पहले 50,000 था)।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts