spot_img
मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Punjab Congress Protest:पंजाब में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सड़क पर पुलिस से हुआ टकराव; कई कार्यकर्ता घायल

Punjab Congress Protest: मंगलवार को सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस भवन के बाहर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके आवास की ओर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।

कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इससे मौके पर तनाव बढ़ गया और कई कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना सामने आई।

कुलजीत सिंह नागरा गिरे, भारत भूषण आशू की तबीयत बिगड़ी

वाटर कैनन की तेज बौछार के दौरान कांग्रेस नेता कुलजीत सिंह नागरा गिर पड़े। उन्हें चोट लगी और तबीयत बिगड़ने पर मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

वहीं, मंच पर मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेता भारत भूषण आशू की भी अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के लिए ले जाया गया। प्रदर्शन के दौरान राहुल भट्ठल की आंख पर चोट लगी, जबकि बरिंदरजीत सिंह पहाड़ा के घायल होने की भी जानकारी सामने आई।

सचिन पायलट की मौजूदगी में जुटे बड़े नेता

प्रदर्शन की एक खास बात यह रही कि पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस के लगभग सभी प्रमुख नेता एक मंच पर दिखाई दिए।

प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई वरिष्ठ नेता प्रदर्शन में शामिल हुए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इसे कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी पेश किया।

हरपाल सिंह चीमा पर कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेताओं ने संगरूर में गुलजार सिंह की मौत के मामले को लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को बर्खास्त करने की मांग की। पार्टी नेताओं ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की स्वतंत्र जांच कराने की भी मांग उठाई।

सचिन पायलट की मौजूदगी में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। वहीं, पार्टी के लगभग सभी बड़े नेताओं के एक मंच पर आने को संगठन की एकजुटता के संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts