spot_img
मंगलवार, जुलाई 28, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

SpiceJet Flight Delay: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट 6 घंटे लेट, तकनीकी खराबी के बाद उड़ान रद्द

SpiceJet Flight Delay: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 939 के यात्रियों को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। 27 जुलाई की रात 9:15 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण पहले कई घंटे देरी से चली और बाद में रद्द कर दी गई। इस दौरान 180 से अधिक यात्री तड़के करीब 3:30 बजे तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे।

जानकारी नहीं मिलने पर बढ़ा यात्रियों का गुस्सा

यात्रियों के अनुसार बोर्डिंग का समय रात 8:45 बजे था, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद एयरलाइन की ओर से उड़ान की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। लगातार देरी और अनिश्चितता के कारण यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया और एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट कर्मचारियों के साथ तीखी बहस हुई। स्थिति को संभालने के लिए सुरक्षाकर्मियों को भी मौके पर बुलाना पड़ा।

यात्री ने सोशल मीडिया पर उठाया मुद्दा

यात्री रमेश चंद्र सोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपना बोर्डिंग पास साझा करते हुए डीजीसीए, प्रधानमंत्री कार्यालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने दावा किया कि विमान में लंबे समय तक मेंटेनेंस का काम चल रहा था, जिससे सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हुए। उन्होंने बताया कि डायबिटीज के मरीज होने के कारण लंबे इंतजार और भोजन न मिलने से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

स्पाइसजेट ने दी सफाई

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से पुणे जाने वाली उड़ान एसजी 939 तकनीकी खराबी के कारण पहले विलंबित हुई और बाद में सुरक्षा कारणों से रद्द कर दी गई। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों के लिए एक अतिरिक्त उड़ान संचालित करने की बात कही और हुई असुविधा पर खेद जताया। वहीं यात्रियों का आरोप है कि लंबे इंतजार के दौरान न तो पर्याप्त भोजन-पानी की व्यवस्था की गई और न ही समय पर जानकारी उपलब्ध कराई गई।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts