spot_img
Monday, June 1, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Supreme Court को मिले 5 नए जज, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर अब इतनी हुई

Supreme Court: केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। इन नियुक्तियों के बाद शीर्ष अदालत में जजों की कुल संख्या बढ़कर 37 हो गई है, जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 38 है। ऐसे में अब केवल एक पद रिक्त रह गया है।

चार मुख्य न्यायाधीशों को मिला प्रमोशन

सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किए गए चार न्यायाधीश विभिन्न हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। इनमें शील नागू, श्री चंद्रशेखर, संजीव सचदेवा और अरुण पल्ली शामिल हैं।

वी. मोहना बनीं दूसरी सीधे नियुक्त महिला जज

इन नियुक्तियों में सबसे खास नाम वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना का है। उन्हें सीधे बार से सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह देश के इतिहास में दूसरी महिला हैं जिन्हें सीधे वकालत से सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया है। इससे पहले इंदु मल्होत्रा को यह सम्मान मिला था।

महिला न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी

वी. मोहना की नियुक्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में महिला न्यायाधीशों की संख्या दो हो जाएगी। वर्तमान में शीर्ष अदालत में केवल बी. वी. नागरत्ना महिला न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं।

लंबित मामलों के बोझ को कम करने की कोशिश

हाल ही में केंद्र सरकार ने अध्यादेश के जरिए सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या बढ़ाकर 38 कर दी थी। इसका उद्देश्य अदालत में लंबित मामलों के बढ़ते बोझ को कम करना और त्वरित न्याय सुनिश्चित करना है। नई नियुक्तियों के बाद अदालत की कार्यक्षमता में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कॉलेजियम की सिफारिश पर लगी मुहर

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 27 मई को इन पांच नामों की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी। उल्लेखनीय है कि महज चार दिनों के भीतर इन नियुक्तियों को मंजूरी दे दी गई, जिसे न्यायिक नियुक्ति प्रक्रिया में एक तेज कदम माना जा रहा है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts