spot_img
सोमवार, सितम्बर 14, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Women’s Asia Cup 2026: चैंपियन बनने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, BCCI ने बताया कारण

Women’s Asia Cup 2026: दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 59 और शेफाली वर्मा ने 68 रन की शानदार पारियां खेलीं।लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 111 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने 72 रन से मुकाबला जीतकर महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। यह भारतीय महिला टीम का टूर्नामेंट में रिकॉर्ड आठवां खिताब है।

जीत के बाद ट्रॉफी लेने नहीं पहुंची टीम

खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम पारंपरिक ट्रॉफी समारोह में शामिल नहीं हुई। टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी और पदक लेने से इनकार कर दिया।

नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष होने के साथ पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंधों और खेल से जुड़े राजनीतिक विवाद पर चर्चा शुरू हो गई।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कारण

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया था। उन्होंने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों और देश में मौजूद भावनाओं को ध्यान में रखते हुए BCCI ने यह निर्णय लिया।

सैकिया के मुताबिक, BCCI ने ACC को पहले ही बता दिया था कि इन परिस्थितियों में भारतीय टीम पुरस्कार वितरण समारोह में हिस्सा नहीं लेगी। उन्होंने इसे खिलाड़ियों, टूर्नामेंट या खेल के खिलाफ फैसला नहीं, बल्कि एक संस्थागत रुख बताया।

पुरुष टीम के फैसले के साथ दिखाई एकजुटता

यह पहली बार नहीं है जब भारतीय टीम ने नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार किया है। 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने भी एशिया कप जीतने के बाद उनसे ट्रॉफी लेने से मना किया था।

सैकिया ने कहा कि महिला टीम का फैसला पिछले साल पुरुष टीम के रुख के साथ एकजुटता भी दर्शाता है। BCCI का कहना है कि भारत बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलना जारी रखेगा, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में पुरस्कार लेने का तरीका अलग रखने का फैसला किया गया।

कोच अमोल मजूमदार भी BCCI के फैसले के साथ

भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने भी BCCI के रुख का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात चैंपियन बनना है और अब उसका ध्यान अगले टूर्नामेंट पर है।

 

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts