spot_img
Tuesday, June 16, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

फिल्मी कहानी जैसी है ‘लगान’ के बाघा की दिलचस्प लव स्टोरी,गोरी मैडम से रचाई शादी,आज हैं दो खूबसूरत बेटियों के पिता

Entertainment News: साल 2001 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘लगान’ भारतीय सिनेमा की यादगार फिल्मों में से एक है। फिल्म को 25 साल पूरे होने के खास मौके पर मुंबई में एक शानदार सेलिब्रेशन आयोजित किया गया, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट एक बार फिर साथ नजर आई। हालांकि इस समारोह में सबसे ज्यादा चर्चा अभिनेता अमीन हाजी की हुई, जिन्होंने फिल्म में मूक किरदार बाघा निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

लगान के सेट पर शुरू हुई थी प्रेम कहानी

अमीन हाजी की निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उनकी मुलाकात उनकी विदेशी पत्नी शार्लोट व्हिटबी-कोल्स से फिल्म ‘लगान’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय शार्लोट अपने भाई जेमी के साथ भारत आई थीं, जिन्हें फिल्म में एक अंग्रेज क्रिकेटर के किरदार में कास्ट किया गया था।

शार्लोट सामाजिक मानवविज्ञान से जुड़ी हुई हैं। सेट पर दोनों की पहली मुलाकात दोस्ती में बदली और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार तक पहुंच गया। कई सालों तक एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने शादी कर ली और आज वे करीब 26 साल से खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं।

मजेदार अंदाज में सुनाई अपनी लव स्टोरी

एक इंटरव्यू में अमीन हाजी ने अपनी प्रेम कहानी को बेहद मजेदार तरीके से साझा किया। उन्होंने कहा कि शायद शार्लोट ने उन्हें देखकर सोचा होगा कि यह व्यक्ति काफी दिलचस्प है और इस पर थोड़ा रिसर्च किया जाना चाहिए। क्योंकि वह एंथ्रोपोलॉजी की पढ़ाई कर चुकी थीं, इसलिए अमीन मजाक में कहते हैं कि उनका यह “रिसर्च” पिछले 26 वर्षों से लगातार जारी है।

उन्होंने हंसते हुए यह भी कहा कि अब शार्लोट को “तीन गुना लगान” भरना पड़ रहा है, क्योंकि अब उनका परिवार पहले से बड़ा हो चुका है।

खूबसूरत बेटियों ने जीता फैंस का दिल

‘लगान’ की 25वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में अमीन हाजी की पत्नी और उनकी दोनों बेटियां भी नजर आईं। उनकी बड़ी बेटी समर हाजी छोटी बेटी स्काई हाजी ।दोनों की खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। अमीन हाजी भी अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

अभिनय से लेकर लेखन और निर्देशन तक का सफर

‘लगान’ के बाद अमीन हाजी ने कई फिल्मों में अपनी प्रतिभा दिखाई। वह ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्मों में नजर आए। इसके अलावा उन्होंने ‘स्वदेस’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्मों की पटकथा लेखन में भी योगदान दिया। साल 2021 में उन्होंने फिल्म ‘कोई जाने ना’ के जरिए निर्देशन की दुनिया में भी कदम रखा।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts