Bollywood News: बॉलीवुड की चमक-दमक हर किसी को आकर्षित करती है, लेकिन इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना बेहद मुश्किल माना जाता है। यहां स्टार बनने के लिए कलाकारों को सालों तक मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि, कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी रहीं जिन्होंने सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बावजूद शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली।आज हम आपको ऐसी ही 6 मशहूर अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने शादी के बाद अपने करियर से ज्यादा परिवार को प्राथमिकता दी। इन नामों में कई ऐसी स्टार्स शामिल हैं, जिनका फैसला आज भी फैंस को चौंका देता है।
बबीता कपूर ने परिवार को दी पहली प्राथमिकता
70 के दशक की चर्चित अभिनेत्री Babita Kapoor ने बहुत कम उम्र में बड़ी पहचान बना ली थी। लेकिन रणधीर कपूर से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया। बबीता ने अपना पूरा ध्यान परिवार और बच्चों की परवरिश पर लगाया। बाद में उनकी बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड की बड़ी स्टार बनीं।
असिन ने शादी के बाद बना ली दूरी
फिल्म Ghajini से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने वाली Asin ने साल 2016 में बिजनेसमैन राहुल शर्मा से शादी की। शादी के बाद उन्होंने पूरी तरह फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। आज असिन लाइमलाइट से दूर अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं।
ट्विंकल खन्ना ने चुनी अलग राह
Twinkle Khanna बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन अक्षय कुमार से शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि, ट्विंकल ने बाद में लेखन और इंटीरियर डिजाइनिंग में अपनी अलग पहचान बनाई।
मीनाक्षी शेषाद्रि का अचानक लिया फैसला
90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्री Meenakshi Seshadri ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था। लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को पूरी तरह अलविदा कह दिया और विदेश में बस गईं।
नम्रता शिरोडकर ने संभाला परिवार
पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री Namrata Shirodkar ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू से शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। अब वह अपने परिवार और बच्चों के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं।
सायरा बानो ने दिलीप कुमार का दिया साथ
अपने दौर की मशहूर अभिनेत्री Saira Banu ने शादी के बाद अपना अधिकतर समय पति दिलीप कुमार के साथ बिताया। उन्होंने धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बना ली और निजी जिंदगी को प्राथमिकता दी।









