मोहित चौहान की आवाज ने बांधा समां
‘बिग बॉस 20’ के दिवाली स्पेशल एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें मोहित चौहान की शानदार एंट्री देखने को मिल रही है। वह मंच पर आते ही फिल्म ‘जब वी मेट’ का लोकप्रिय गाना ‘तुम से ही’ गाते हैं। उनकी आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग झूम उठते हैं।
इसके बाद मोहित सलमान खान से मिलते हैं और उन्हें गले लगाते हैं। सलमान भी उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं कि उनके गानों में एक अलग ही सुकून मिलता है। हालांकि, इसके बाद जो हुआ, उसने इस पूरे पल को और खास बना दिया।
पिता का लिखा गाना सुनकर भावुक हुए सलमान
प्रोमो में मोहित चौहान सलमान खान के पिता सलीम खान का लिखा गाना ‘मुझे तुमसे मोहब्बत है, मगर मैं कह नहीं सकता…’ गाते नजर आते हैं। गाने के बोल और मोहित की आवाज का जादू कुछ ऐसा चला कि सलमान खुद को संभाल नहीं पाए।
गाना सुनते-सुनते उनकी आंखों में आंसू आ गए। मंच पर मौजूद दूसरे प्रतियोगी भी इस भावुक पल को देखकर शांत हो गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। फैंस भी सलमान के इस इमोशनल अंदाज को देखकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
माही विज और लव गिल के बीच भी हुआ विवाद
दिवाली के इस खास एपिसोड में सिर्फ भावुक पल ही नहीं, बल्कि घर के अंदर चल रहा विवाद भी चर्चा में है। हाल ही में माही विज को लव गिल की मां की बातों से काफी दुख पहुंचा था। इसके बाद वह रोने लगीं और उन्होंने शो के मेकर्स पर अपनी छवि गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया।
अब दर्शकों को दिवाली स्पेशल एपिसोड का इंतजार है। देखना दिलचस्प होगा कि मोहित चौहान की परफॉर्मेंस और घर के अंदर चल रहे विवादों के बीच यह एपिसोड कितना खास बनता है।

