spot_img
गुरूवार, नवम्बर 5, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

रंगीला गर्ल का रेट्रो अवतार देख थम गईं नजरें,77 साल पुराने गाने पर उर्मिला की अदाओं ने जीता दिल

Bollywood News: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर भले ही इन दिनों फिल्मों में कम नजर आती हों, लेकिन अपने अंदाज से फैंस का दिल जीतना उन्हें बखूबी आता है। इस बार एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से पुराने दौर की यादें ताजा कर दी हैं। उर्मिला ने 77 साल पुराने एक क्लासिक गाने को नए अंदाज में रीक्रिएट किया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

खास बात यह है कि एक्ट्रेस ने इस वीडियो को ब्लैक एंड व्हाइट अंदाज में शूट किया है, जो पुराने हिंदी सिनेमा की खूबसूरती को फिर से जीवंत करता नजर आ रहा है।

 77 साल पुराने गाने पर उर्मिला का शानदार अंदाज

उर्मिला मातोंडकर ने गुरुवार, 5 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह साल 1949 में आई फिल्म ‘पतंगा’ के मशहूर गाने ‘मेरे पिया गए रंगून’ पर अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं।

वीडियो में एक्ट्रेस ने स्कर्ट के साथ लंबा कुर्ता पहना हुआ है। बड़े-बड़े झुमके और पुराने जमाने का हेयरस्टाइल उनके लुक को खास बना रहा है। ब्लैक एंड व्हाइट फ्रेम में उनका पूरा अंदाज क्लासिक हिंदी फिल्मों की याद दिलाता है।

उर्मिला का यह वीडियो देखकर फैंस पुराने बॉलीवुड के दौर में खो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस अंदाज की खूब चर्चा हो रही है।

ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा को दिया खास ट्रिब्यूट

इस वीडियो के साथ उर्मिला ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने बताया कि यह ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा के प्रति उनके प्यार और पुराने हिंदी गानों से जुड़ी यादों को समर्पित है।

एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा के लिए मेरे प्यार को ट्रिब्यूट। पुराने हिंदी गाने और उनसे जुड़ी पुरानी यादें। इसे फिर से बजाओ सैम।’

उनके इस पोस्ट से साफ है कि उन्हें पुराने हिंदी सिनेमा और उसके संगीत से खास लगाव है।

 जानिए ‘मेरे पिया गए रंगून’ गाने की कहानी

‘मेरे पिया गए रंगून’ हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय पुराने गानों में शामिल है। यह गाना साल 1949 में रिलीज हुई फिल्म ‘पतंगा’ का हिस्सा था। इसे शमशाद बेगम और सी. रामचंद्र ने अपनी आवाज दी थी। फिल्म का संगीत भी सी. रामचंद्र ने ही तैयार किया था।

दूसरे विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में यह गाना गोपे और मोहना कैब्रल पर फिल्माया गया था। इतने साल बाद भी इस गाने की लोकप्रियता बरकरार है।

 सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़ी रहती हैं उर्मिला

उर्मिला मातोंडकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी खास झलकियां फैंस के साथ साझा करती हैं।

अक्टूबर में भी उन्होंने संजीवनी हनुमान मंदिर की आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। पहाड़ी की चोटी पर स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर में दर्शन के दौरान उन्होंने वहां के धार्मिक महत्व और शांति का अनुभव साझा किया था।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts