spot_img
शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

अलायंस शो में दिखी अनोखी दोस्ती, कुशाल टंडन ने जैद को किया Kiss, गौहर ने दिया मजेदार रिएक्शन

Entertainment News: टीवी इंडस्ट्री में रिश्तों को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं, लेकिन इस बार जो देखने को मिला उसने हर किसी को हैरान भी किया और खुश भी। प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में गौहर खान के पति जैद दरबार और उनके एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन एक साथ नजर आ रहे हैं। जहां लोगों को दोनों के बीच टकराव की उम्मीद थी, वहीं शो में दोनों की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

शो में दिखी दोस्ती, वायरल हुआ किस वाला पल

हाल ही में शो के एक एपिसोड में कुशाल टंडन ने मजाकिया अंदाज में जैद दरबार के गाल पर किस कर दिया। यह पल देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने भी इस पल को काफी पसंद किया और दोनों की मैच्योरिटी की तारीफ की।सबसे खास बात यह रही कि इस पूरे मामले पर गौहर खान का रिएक्शन भी सामने आया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

गौहर खान ने कहा- जहां मैच्योरिटी है, वहां दोस्ती भी है

गौहर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जब शो शुरू हुआ था तो सभी को लग रहा था कि उनके एक्स और उनके पति के बीच काफी तनाव देखने को मिलेगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ।गौहर ने कहा,“आज की इस पप्पी ने सबका दिमाग घुमा दिया। जहां मैच्योरिटी होती है, वहां दोस्ती भी होती है। सच में, यह देखकर बहुत मजा आ गया।”उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। फैंस का कहना है कि गौहर ने अपने व्यवहार से साबित कर दिया कि रिश्तों में सम्मान और समझ सबसे बड़ी चीज होती है।

जैद दरबार पर जताया गर्व

गौहर ने शो में जैद दरबार के खेल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि जैद हमेशा अपनी टीममेट डेजी शाह के समर्थन में खड़े रहे और जब भी किसी ने उनके खिलाफ गलत बात कही, उन्होंने खुलकर उनका साथ दिया।

इसके अलावा गौहर ने मिनी माथुर को शो की सबसे स्मार्ट और इंटेलिजेंट खिलाड़ी बताया। उनके मुताबिक मिनी हर स्थिति को बहुत समझदारी से संभालती हैं।

कुशाल से मिलने से पहले नर्वस थे जैद

शो के प्रीमियर के दौरान जैद दरबार ने खुद स्वीकार किया था कि वह कुशाल टंडन से पहली बार मिलने को लेकर थोड़े नर्वस थे। हालांकि गौहर ने पहले ही उन्हें बताया था कि कुशाल एक अच्छे इंसान हैं। इसी भरोसे के साथ जैद शो में पहुंचे और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती बन गई।

जल्द होगा शो का फिनाले

‘अलायंस’ अब अपने पांचवें हफ्ते में पहुंच चुका है और अगले सप्ताह इसका ग्रैंड फिनाले होने वाला है। शो को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। इसमें कुशाल टंडन, जैद दरबार, अली गोनी, मिनी माथुर, रूही दोसानी, नीति टेलर, सोहेल खान और अन्य सेलेब्स हिस्सा ले रहे हैं। हर दिन नए टास्क के साथ मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts