spot_img
सोमवार, अगस्त 24, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Legal Notice Against AI Content: गोविंदा ने फेक और AI कंटेंट के ज़रिये अफवाह फैलाने वालों पर हुए सख्त,जानिए किस बात की दी चेतावनी

Legal Notice Against Fake AI Content:बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच अभिनेता ने सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैल रहे कथित फेक और AI-generated कंटेंट के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

गोविंदा ने अपनी, अपने परिवार और निजी जिंदगी से जुड़ी गलत या भ्रामक जानकारी फैलाने वालों को कानूनी नोटिस भेजकर चेतावनी दी है।

फेक और AI कंटेंट को लेकर सख्त चेतावनी

रिपोर्ट के मुताबिक, नोटिस में डिजिटल प्लेटफॉर्म, मीडिया संस्थानों और कंटेंट क्रिएटर्स से कहा गया है कि वे गोविंदा या उनके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गलत, भ्रामक या AI-generated सामग्री को अपलोड, प्रकाशित, प्रसारित या शेयर न करें।

अभिनेता की ओर से साफ किया गया है कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर बिना पुष्टि की गई जानकारी या अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

मानहानि का मामला और कानूनी कार्रवाई

नोटिस में कथित तौर पर चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सिविल और क्रिमिनल कार्रवाई की जा सकती है।

इसके अलावा, गोविंदा और उनके परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट के लिए 100 करोड़ रुपये तक के हर्जाने की मांग किए जाने की बात भी कही गई है।

निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चा के बीच आया नोटिस

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से मीडिया और सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है। सुनीता की ओर से भी अभिनेता को लेकर कई तरह के बयान सामने आए हैं।

ऐसे माहौल में गोविंदा की ओर से यह कानूनी कदम उठाया गया है। नोटिस के जरिए अभिनेता ने कथित तौर पर यह स्पष्ट करने की कोशिश की है कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर गलत या AI से तैयार की गई सामग्री को बिना पुष्टि के फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts