spot_img
Wednesday, May 20, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Birthday Special: Jr NTR के बर्थडे पर देखें उनकी ये दमदार फिल्में, एक्टिंग और एक्शन के हो जाएंगे फैन

Birthday Special: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Jr NTR आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। दमदार एक्टिंग, शानदार डांस और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर उन्होंने दुनियाभर में करोड़ों फैंस बनाए हैं। दो दशक से ज्यादा लंबे करियर में जूनियर एनटीआर ने कई यादगार फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी दर्शक बड़े उत्साह से देखते हैं। उनके खास दिन पर आइए जानते हैं उनकी 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में।

Nannaku Prematho

साल 2016 में रिलीज हुई यह फिल्म जूनियर एनटीआर के करियर की 25वीं फिल्म थी। फिल्म में उनके साथ Rakul Preet Singh और Jagapathi Babu नजर आए थे। कहानी एक ऐसे बेटे की है, जो अपने पिता के साथ धोखा करने वाले शख्स से बदला लेने निकलता है। इमोशनल ड्रामा और स्टाइलिश प्रस्तुति ने इसे सुपरहिट बना दिया।

Janatha Garage

इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ Mohanlal दिखाई दिए थे। फिल्म की कहानी पर्यावरण कार्यकर्ता आनंद और एक प्रभावशाली मैकेनिक सत्यम के इर्द-गिर्द घूमती है। Koratala Siva के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्शन और इमोशन का शानदार मिश्रण थी।

Baadshah

एक्शन, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने ‘बादशाह’ का दमदार किरदार निभाया था। फिल्म में वह अपराधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ते नजर आते हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।

Yamadonga

यह फिल्म जूनियर एनटीआर और S. S. Rajamouli की पहली साथ की गई फिल्म थी। कहानी एक चोर की है, जो मौत के बाद यमलोक पहुंच जाता है और अपनी जिंदगी वापस पाने के लिए यमराज से भिड़ जाता है। फैंटेसी और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

RRR

‘आरआरआर’ ने जूनियर एनटीआर को ग्लोबल पहचान दिलाई। Ram Charan के साथ उनकी जोड़ी और ‘नाटू नाटू’ गाने ने दुनियाभर में धूम मचाई। फिल्म ने ऑस्कर तक अपनी छाप छोड़ी और जूनियर एनटीआर के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts