South Cinema: क्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर, निर्देशक, लेखक और पटकथा लेखक के. भाग्यराज का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही तमिल फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई।
हार्ट अटैक से हुआ निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को के. भाग्यराज को अचानक दिल का दौरा पड़ा। उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके। उनके निधन से तमिल सिनेमा ने अपने सबसे सम्मानित और प्रभावशाली फिल्मकारों में से एक को खो दिया है।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे के. भाग्यराज
के. भाग्यराज सिर्फ एक निर्देशक ही नहीं, बल्कि बेहतरीन कहानीकार, पटकथा लेखक और अभिनेता भी थे। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई सफल और यादगार फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी फिल्मों की खासियत आम लोगों की जिंदगी से जुड़े विषय, सशक्त पटकथा और प्रभावशाली संवाद हुआ करते थे।
फिल्म जगत में शोक की लहर
के. भाग्यराज के निधन की खबर से दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। कई फिल्मी सितारों, निर्देशकों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। फैंस भी उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भारतीय सिनेमा का एक महान फिल्मकार बता रहे हैं।
सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति
दशकों तक तमिल सिनेमा को नई दिशा देने वाले के. भाग्यराज का जाना फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनकी फिल्में और रचनात्मक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बने रहेंगे।

