spot_img
Monday, April 27, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Bollywood News: सोशल मीडिया कैंपेन और नेगेटिव PR पर बोले Nawazuddin कहा “असली पहचान वक्त बताएगा”

Nawazuddin Siddiqui : बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे इन दिनों एक ऐसा खेल तेजी से बढ़ रहा है, जिस पर अब कलाकार खुलकर बोलने लगे हैं। फिल्मों की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर किसी स्टार की छवि खराब करना, बॉक्स ऑफिस टकराव के दौरान नकारात्मक माहौल बनाना और बॉट्स के जरिए झूठे नैरेटिव फैलाना अब आम होता जा रहा है। इस पूरे मुद्दे पर अभिनेता Nawazuddin Siddiqui ने खुलकर अपनी राय रखी है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने बॉलीवुड में बढ़ते नेगेटिव PR ट्रेंड पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज इंडस्ट्री एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां असली काम से ज्यादा झूठी राय और पेड कैंपेन लोगों की सोच को प्रभावित कर रहे हैं। उनके मुताबिक, यह ट्रेंड अब “चरम” पर पहुंच चुका है।

‘एक अभिनेता के हाथ में सिर्फ उसका काम होता है’

नवाजुद्दीन ने कहा कि एक कलाकार के नियंत्रण में सिर्फ उसकी एक्टिंग और मेहनत होती है। फिल्म कितनी सफल होगी या लोग उसे किस नजर से देखेंगे, यह कई बार उसके हाथ में नहीं होता। उन्होंने कहा कि उनका काम सिर्फ पूरी ईमानदारी और फोकस के साथ अपनी भूमिका निभाना है। जब वह काम पूरा हो जाता है, तो उनकी जिम्मेदारी भी वहीं खत्म हो जाती है।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर प्रमोशन न हों, तो लोग उन्हें असल जिंदगी में शायद ही देख पाएं, क्योंकि वह अपनी निजी जिंदगी में काफी शांत रहते हैं और ज्यादा सार्वजनिक जगहों पर नजर नहीं आते।

‘यह दौर अजीब है, लेकिन हमेशा नहीं रहेगा’

नेगेटिव PR पर बात करते हुए नवाजुद्दीन ने कहा कि यह एक अजीब दौर है, जहां लोग पैसे देकर राय बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई 10 लोगों को पैसे देकर किसी अभिनेता के बारे में अच्छा या बुरा बोलने के लिए कहे, तो लोग आसानी से उस पर विश्वास कर लेते हैं। यह दर्शकों की समझ और सोचने की क्षमता पर भी सवाल खड़ा करता है।

नवाज का मानना है कि यह दौर कुछ समय तक रहेगा, लेकिन आने वाले वर्षों में लोग खुद सच और झूठ के बीच फर्क समझने लगेंगे।

जल्द नई फिल्म में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो Nawazuddin Siddiqui जल्द अपनी नई फिल्म ‘मैं मुख्य अभिनेता नहीं हूँ’ में नजर आने वाले हैं। फैंस उनकी इस नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts