spot_img
गुरूवार, जुलाई 30, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

4 मिनट के ‘रामायण’ ट्रेलर ने जीता दिल,भव्य VFX, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और शानदार स्टारकास्ट, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर है तैयार

Entertainment News: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। करीब 4 मिनट 10 सेकंड लंबे इस ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फिल्म में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर और रावण के रूप में सुपरस्टार यश की पहली झलक ने दर्शकों की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है। ट्रेलर की सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड म्यूजिक और VFX को भी खूब सराहा जा रहा है।

ट्रेलर में दिखी राम और रावण की महायुद्ध की शुरुआत

ट्रेलर की शुरुआत रावण के शक्तिशाली और आक्रामक रूप से होती है। यश का रावण बेहद प्रभावशाली और डर पैदा करने वाला नजर आता है। इसके बाद भगवान राम के जन्म, उनके आदर्श व्यक्तित्व, धनुर्विद्या और धर्म की रक्षा के संकल्प को खूबसूरती से दिखाया गया है।

ट्रेलर में राम और सीता के विवाह, 14 वर्ष के वनवास और फिर कहानी के सबसे अहम मोड़ सीता हरणतक की झलक देखने को मिलती है। अंत में लंका की ओर बढ़ते भगवान राम और युद्ध की तैयारी फिल्म के भव्य क्लाइमेक्स की झलक देती है।

स्टारकास्ट की पहली झलक बनी चर्चा का विषय

फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर पहले से ही काफी उत्साह था और ट्रेलर ने उस उत्साह को और बढ़ा दिया है।रणबीर कपूर भगवान राम के शांत, संयमित और तेजस्वी रूप में नजर आए।यश ने रावण के किरदार में दमदार स्क्रीन प्रेजेंस दिखाई।साईं पल्लवी माता सीता के रूप में बेहद सादगी और भावनात्मक अभिव्यक्ति के साथ दिखीं।रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में प्रभाव छोड़ते नजर आए।अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में खास आकर्षण बने।रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के अलग और डार्क लुक में दिखाई दीं।

VFX और म्यूजिक ने जीता दर्शकों का दिल

ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत इसका शानदार विजुअल प्रेजेंटेशन है। अयोध्या की भव्यता, लंका का विशाल साम्राज्य और युद्ध के दृश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता का एहसास कराते हैं। साथ ही बैकग्राउंड म्यूजिक ट्रेलर को और ज्यादा प्रभावशाली बनाता है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स फिल्म के विजुअल्स और स्केल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। अगर फिल्म ट्रेलर जैसी भव्यता बड़े पर्दे पर भी दिखाने में सफल रहती है, तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts