spot_img
Monday, April 20, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Health Tips: मुंह सूखने की समस्या सिर्फ डिहाइड्रेशन नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण

Summer Dry Mouth: गर्मियों में तेज धूप और ज्यादा पसीने की वजह से शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है। ऐसे में मुंह का सूखना सामान्य लग सकता है, लेकिन अगर यह बार-बार हो रहा है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह कई बार शरीर का “वार्निंग सिग्नल” भी हो सकता है।

डिहाइड्रेशन सबसे बड़ी वजह

गर्मी में पसीने के जरिए शरीर का बहुत सारा पानी बाहर निकल जाता है। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो शरीर में लार (Saliva) बनना कम हो जाता है। लार मुंह को नम रखने और बैक्टीरिया से बचाने का काम करती है। इसकी कमी से मुंह सूखने लगता है और बार-बार प्यास लगती है।

डायबिटीज का शुरुआती संकेत

अगर आपको बार-बार प्यास लगती है और मुंह सूखा रहता है, तो यह डायबिटीज का संकेत भी हो सकता है। शरीर में शुगर लेवल बढ़ने पर किडनी ज्यादा काम करती है और ज्यादा पेशाब होता है। इससे शरीर का पानी तेजी से कम होता है और मुंह सूखने की समस्या बढ़ जाती है।

दवाइयों का असर

कुछ दवाइयां जैसे ब्लड प्रेशर, एलर्जी या एंग्जायटी की दवाएं भी मुंह सूखने का कारण बन सकती हैं। ये दवाएं लार बनाने वाली ग्रंथियों की कार्यक्षमता को कम कर देती हैं, जिससे मुंह में सूखापन महसूस होता है।

कैसे करें बचाव?

गर्मी में सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि सही हाइड्रेशन जरूरी है। नींबू पानी, नारियल पानी और ORS का सेवन करें,तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसे पानी वाले फल खाएं,चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स कम लें क्योंकि ये डिहाइड्रेशन बढ़ाते हैं, पानी में पुदीना या नींबू डालकर पीने से भी राहत मिलती है।

कब डॉक्टर से मिलें?

अगर कई दिनों तक भरपूर पानी पीने के बाद भी मुंह सूखा रहता है, या निगलने और चबाने में परेशानी होती है, तो यह गंभीर संकेत हो सकता है। ऐसे में बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।गर्मी में मुंह सूखना आम बात है, लेकिन अगर यह बार-बार और लगातार हो रहा है, तो यह शरीर के अंदर किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है। सही समय पर ध्यान देने से बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts