spot_img
Tuesday, June 9, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Summer Health: गर्मी में लू से बचा सकती ये झट से बन जाने वाले चटनी,जाने में कौन है सब से ज्यादा फायदेमंद?

Summer Health: महीने में भीषण गर्मी अपने चरम पर है। तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़े शरीर को कमजोर कर रहे हैं। इस मौसम में लू लगने और हीट स्ट्रेस का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी में पसीना ज्यादा निकलने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है।

पारंपरिक खान-पान बना सुरक्षा कवच

भारतीय पारंपरिक भोजन में गर्मी से बचाव के कई प्राकृतिक उपाय मौजूद हैं। इन्हीं में से एक है चटनी का सेवन, जो न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है बल्कि शरीर को अंदर से ठंडक भी देती है। गर्मियों में खासतौर पर कैरी (कच्चा आम) और पुदीने की चटनी का सेवन अधिक किया जाता है।

कैरी की चटनी: शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार

कैरी यानी कच्चे आम से बनी चटनी गर्मियों में बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें काला नमक, भुना जीरा और मसालों का मिश्रण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

कच्चा आम शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और डिहाइड्रेशन से बचाव में सहायक होता है। यही कारण है कि गर्मी में आम पन्ना या कैरी की चटनी का सेवन लू से बचाने में कारगर माना जाता है। यह शरीर में पानी की कमी को कम करने में भी मदद करती है।

पुदीने की चटनी: पाचन और ठंडक दोनों के लिए लाभकारी

पुदीने की चटनी गर्मियों में पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाती है। इसमें मौजूद मेंथॉल शरीर को ठंडक का एहसास कराता है और गर्मी से होने वाली बेचैनी को कम करता है।

गर्मियों में अक्सर गैस, ब्लोटिंग और भारीपन की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में पुदीना राहत देता है। जब इसे दही, धनिया और नींबू के रस के साथ मिलाकर खाया जाता है, तो इसका असर और भी बढ़ जाता है और शरीर की तासीर ठंडी बनी रहती है।

कौन है ज्यादा फायदेमंद?

दोनों ही चटनियां अपने-अपने तरीके से फायदेमंद हैं। कैरी की चटनी जहां शरीर को हाइड्रेट रखने और लू से बचाने में मदद करती है, वहीं पुदीने की चटनी पाचन सुधारने और शरीर को ठंडक देने में असरदार है।

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में दोनों का संतुलित सेवन शरीर को स्वस्थ और सुरक्षित रखने का सबसे अच्छा तरीका हो सकता है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts