spot_img
सोमवार, जुलाई 13, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा घायल

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार तड़के एक पब में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक लोग घायल बताए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, घायलों में 22 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आधी रात के बाद लगी आग

अधिकारियों ने बताया कि आधी रात के आसपास बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित ‘ना लादप्राओ’ पब में आग लगने की सूचना मिली थी। आग लगते ही पूरे पब में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए बाहर निकलने लगे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पब से आग की ऊंची लपटें और घना धुआं निकलता दिखाई दे रहा है।

सर्किट ब्रेकर से धुआं निकलने की आशंका

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्टेज के पास लगे सर्किट ब्रेकर से पहले धुआं निकलता देखा गया था। इसके बाद तेज धमाके की आवाज आई और कुछ ही पलों में पूरा पब धुएं से भर गया। कई लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका और कुछ पीड़ित पब के पिछले हिस्से में बने रेस्ट रूम में मिले।

जांच जारी, पहचान में आ रही दिक्कत

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, कुल 63 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। कई घायलों के पास पहचान पत्र नहीं होने और कुछ के बेहोश होने की वजह से उनकी पहचान करने में मुश्किल हो रही है। प्रशासन ने घटनास्थल पर परिजनों की मदद के लिए एक विशेष रजिस्ट्रेशन डेस्क भी बनाई है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है और अधिकारी पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts