spot_img
Friday, June 26, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Beijing CITIC Tower plane crash: चीन की राजधानी बीजिंग में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब शहर की सबसे ऊंची इमारत सीआईटीआईसी टावर (CITIC Tower) से एक हल्का विमान टकरा गया। हादसे के बाद इमारत के ऊपरी हिस्से को नुकसान पहुंचा और विमान का मलबा नीचे सड़क पर गिर गया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, हालांकि स्थानीय प्रशासन ने अब तक किसी तरह की जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

109 मंजिला टावर से टकराया विमान

यह हादसा बीजिंग के गुओमाओ जिले स्थित 109 मंजिला सीआईटीआईसी टावर में हुआ, जिसे ‘चाइना जुन’ (China Zun) के नाम से भी जाना जाता है। वायरल वीडियो में विमान इमारत के एक हिस्से से टकराता दिखाई देता है। टक्कर के बाद टावर की कुछ खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं और विमान के टुकड़े नीचे गिरते नजर आए। घटनास्थल से धुआं उठता भी देखा गया।

इलाके को किया गया सील

हादसे के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमारत के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया और लोगों को फोटो या वीडियो बनाने से रोका गया। राहत एवं बचाव कार्य के चलते आसपास की कई सड़कों पर आवाजाही भी बंद कर दी गई।

कौन सा था विमान?

रिपोर्टों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान Sunward SA60L Aurora मॉडल का था। यह दो सीटों वाला, एक इंजन से संचालित हल्का स्पोर्ट्स विमान है, जिसे चीन की StarAir Aircraft Company ने विकसित किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान उड़ान की अनुमति के साथ संचालित हो रहा था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

बीजिंग में पहले से लागू हैं सख्त नियम

बीजिंग में छोटे विमानों और ड्रोन की उड़ान को लेकर पहले से ही कड़े नियम लागू हैं। राजधानी में किसी भी हल्के विमान के संचालन के लिए सिविल एविएशन अथॉरिटी और चीनी वायु सेना की मंजूरी अनिवार्य होती है। वहीं बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने, बेचने या किराए पर देने पर भी प्रतिबंध है।

सोशल मीडिया पर 9/11 से तुलना

घटना के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गईं। कुछ यूजर्स ने इस हादसे की तुलना अमेरिका में हुए 9/11 हमले से की। हालांकि अब तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि यह घटना किसी आतंकी साजिश से जुड़ी है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts