spot_img
रविवार, जुलाई 12, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

‘The Odyssey’ के प्रीमियर से पहले हॉलीवुड सितारों का दिखा देसी अंदाज,चाय की चुस्की और बन मस्का का लिया मज़ा

Mumbai Premiere: हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द ओडिसी’ के भारतीय प्रीमियर के लिए शनिवार को मुंबई पहुंचे। उनके साथ फिल्म के कलाकार टॉम हॉलैंड और मैट डेमन भी मौजूद रहे। रेड कार्पेट पर पहुंचने से पहले तीनों ने मुंबई के एक कैफे में रुककर देसी अंदाज में चाय, बन-मस्का और मिठाइयों का स्वाद लिया। यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें साझा कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि बड़ी शाम से पहले चाय का छोटा-सा ब्रेक जरूरी था। तस्वीरों में नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन बेहद सहज अंदाज में नजर आए। कैफे में मौजूद लोगों ने भी उनके साथ तस्वीरें लीं। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस पल को खूब पसंद किया और कई मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने टॉम हॉलैंड को चाय पीते देखकर ‘स्पाइडरमैन’ की याद दिलाई, जबकि कई लोगों ने इसे “मुंबई मोमेंट” बताया।

17 जुलाई को रिलीज होगी ‘द ओडिसी’

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, जेंडया, चार्लीज थेरॉन और सामंथा मॉर्टन जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 17 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भारत में हुए प्रीमियर के बाद फिल्म को शुरुआती दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

भारत आने पर क्या बोले क्रिस्टोफर नोलन?

क्रिस्टोफर नोलन ने कहा कि वे पहले अपनी फिल्म ‘टेनेट’ के प्रीमियर के लिए भारत आना चाहते थे, लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि अब ‘द ओडिसी’ के साथ भारत आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है और वे लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे।

टॉम हॉलैंड ने फिल्म को बताया ‘लव लेटर’

टॉम हॉलैंड ने प्रीमियर के दौरान कहा कि ‘द ओडिसी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि सिनेमा और दर्शकों के लिए एक प्रेम पत्र है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी, भावनाएं और किरदार दर्शकों को गहराई से जोड़ेंगे। उनके अनुसार मैट डेमन और ऐनी हैथवे ने अपने किरदारों में शानदार अभिनय किया है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts