spot_img
Saturday, May 23, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Roti Samosa Recipe: बची हुई रात की रोटियों को फेंके नही, इस तरह तैयार करें रोटी समोसा

Roti Samosa Recipe: आज हम आपको बची हुई रोटियों से स्वादिष्ट समोसा बनाना सिखाएंगे। समोसा खाना लगभग सभी को पसंद होता है. कई बार देखा जाता है कि लोग सफेद आटे के समोसे नहीं खाते क्योंकि आटा शरीर को नुकसान पहुंचाता है. ऐसे में जब आप बची हुई रोटी से समोसा बना लेंगे तो ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा और इसे खाने में ज्यादा नुकसान भी नहीं होगा. तो चलिए बिना देर किए हम आपको बची हुई रोटियों से समोसा बनाना सिखाते हैं।

समोसा रोटी बनाने की सामग्री

  • रोटी – 4
  • आलू उबले – 2-3
  • बेसन – 3 टी स्पून
  • हरी मिर्च कटी – 2
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
  • कलौंजी – 1/2 टी स्पून
  • हरी धनिया पत्ती – 2-3 टेबलस्पून
  • तेल – तलने के लिए
  • नमक – स्वादानुसार

समोसा रोटी बनाने की विधि

  • रोटी समोसा बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल कर ठंडा कर लें। अब इसे छीलकर अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद एक पैन में तेल डालकर सौंफ और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें. इसके बाद मैश किए हुए आलू को पैन में डालें और चमचे से चलाते हुए फ्राई कर लें. कुछ मिनट के लिए इसे अच्छे से भूनें।
  • इसके बाद अब इसमें सारे मसाले और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. जब यह तैयार हो जाए तो इसमें धनिया पत्ती डाल दें। अब इसे एक तरफ रख दें और ठंडा कर लें।
  • समोसे चिपकाने के लिये बेसन का गाढ़ा घोल तैयार कर लीजिये. इसके बाद रोटी को बीच से काट लें। अब एक लोई लेकर उसका कोन बना लें और उसमें आलू की स्टफिंग भर दें. आखिर में इसे समोसे का आकार दें और बेसन के घोल की मदद से चिपका दें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें रोटी समोसे डालकर डीप फ्राई करें. इसे चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts