spot_img
Friday, May 1, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Voltage Stabilizer: क्यों जरूरी है घर में स्टेबलाइजर लगाना? जाने कैसे काम करते हैं ये स्टेबलाइजर

Voltage Stabilizer: आज के समय में लगभग हर घर में टीवी, फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन, कूलर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मौजूद हैं। इन पर लोग हजारों से लेकर लाखों रुपये तक खर्च करते हैं, ताकि घर का जीवन आसान और आरामदायक बन सके। लेकिन कई बार बिजली के वोल्टेज में अचानक आने वाला उतार-चढ़ाव इन महंगे उपकरणों के लिए बड़ा खतरा बन जाता है।

अक्सर देखा जाता है कि बिजली कभी बहुत कम तो कभी बहुत ज्यादा वोल्टेज के साथ आती है। ऐसे में उपकरणों के सर्किट, मोटर और कंप्रेसर पर असर पड़ता है और वे खराब हो सकते हैं। खासतौर पर गर्मियों और बरसात के मौसम में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में सवाल उठता है कि इन महंगे सामानों को सुरक्षित कैसे रखा जाए? इसका आसान जवाब है

स्टेबलाइजर क्यों है जरूरी?

वोल्टेज फ्लक्चुएशन किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की लाइफ कम कर सकता है। फ्रिज का कंप्रेसर, एसी का मोटर, टीवी का मदरबोर्ड और वॉशिंग मशीन के सर्किट बोर्ड वोल्टेज के झटकों से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।

ऐसे में स्टेबलाइजर बिजली के वोल्टेज को नियंत्रित करके उपकरणों तक सुरक्षित बिजली पहुंचाता है। यह हाई और लो वोल्टेज दोनों स्थितियों में काम करता है और उपकरणों को नुकसान से बचाता है।

कैसे काम करता है स्टेबलाइजर?

वोल्टेज स्टेबलाइजर लगातार आने वाली बिजली की निगरानी करता है। अगर वोल्टेज सामान्य स्तर से नीचे चला जाए तो यह उसे बढ़ा देता है और अगर ज्यादा हो जाए तो उसे कम कर देता है।

उदाहरण के लिए, अगर आपके घर में बिजली का वोल्टेज 150V तक गिर जाए, तो स्टेबलाइजर उसे लगभग 220V तक बढ़ाकर सप्लाई देता है। वहीं अगर वोल्टेज 260V तक पहुंच जाए, तो यह उसे घटाकर सुरक्षित स्तर पर ले आता है।

सिर्फ AC ही नहीं, पूरे घर के लिए भी लग सकता है स्टेबलाइजर

अक्सर लोग सोचते हैं कि स्टेबलाइजर सिर्फ एसी के लिए जरूरी है, लेकिन अगर आपके इलाके में बिजली का उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है तो पूरे घर के लिए मेनलाइन स्टेबलाइजर लगवाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts