spot_img
शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Mangala Express Incident: इटारसी जंक्शन पर बड़ा हादसा,मंगला एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा युवक OHE लाइन की चपेट में आया

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले स्थित इटारसी रेलवे जंक्शन पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, आउटर सिग्नल पर खड़ी मंगला एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा एक युवक ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) लाइन के संपर्क में आ गया। हाई वोल्टेज करंट लगते ही जोरदार धमाका हुआ और युवक ट्रेन की छत से नीचे गिर पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

परिवार के साथ गोवा जा रहा था युवक

घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय धन बहादुर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल का निवासी है। वह अपनी पत्नी नेहा और दो छोटे बच्चों के साथ मजदूरी के लिए गोवा जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगला एक्सप्रेस इटारसी स्टेशन से आगे सी-केबिन के पास आउटर सिग्नल पर रुकी हुई थी। इसी दौरान धन बहादुर अचानक ट्रेन की छत पर चढ़ गया।

लोगों ने रोका, लेकिन नहीं माना

मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को नीचे उतरने के लिए आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं रुका। कुछ ही क्षण बाद वह ओएचई लाइन के बेहद करीब पहुंच गया और हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से तेज धमाका हुआ और वह नीचे गिर पड़ा।

70 प्रतिशत तक झुलसा, जांच में जुटी रेलवे पुलिस

हादसे के बाद रेलवे पुलिस, रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इटारसी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, वह करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया गया।

युवक की पत्नी नेहा ने बताया कि दिल्ली से यात्रा शुरू करने के बाद से ही उसके पति का व्यवहार सामान्य नहीं था और वह लगातार उल्टी-सीधी बातें कर रहा था। फिलहाल रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ट्रेन की छत पर क्यों चढ़ा।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts