spot_img
सोमवार, नवम्बर 2, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

iPhone Duo : लॉन्च के बाद फोल्डेबल iPhone की स्क्रीन में आई दरारें,Apple ने सर्विस सेंटर को दिए निर्देश

iPhone Duo Screen Crack: Apple का फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च के बाद से ही अपनी कीमत और डिजाइन को लेकर चर्चा में है। अब कुछ शुरुआती ग्राहकों ने इसकी इनर स्क्रीन में दरारें और चमकदार लाइनें दिखाई देने की शिकायत की है। मामले को देखते हुए Apple ने अपने रिटेल स्टोर्स और ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर्स को प्रभावित डिवाइस की जांच और रिपेयर के लिए विशेष निर्देश दिए हैं।

कुछ ही यूनिट्स में सामने आई स्क्रीन की समस्या

MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने एक इंटरनल मेमो के जरिए टेक्निशियन्स को बताया है कि iPhone Duo की स्क्रीन क्रैक होने की शिकायतों को कैसे संभालना है। कंपनी ने कहा है कि प्रभावित फोन की जांच की जाए और जरूरत के मुताबिक सामान्य सर्विस प्रक्रिया के तहत उसे रिपेयर या रिप्लेस किया जाए।

Apple के अनुसार, फिलहाल यह समस्या बहुत कम यूनिट्स में सामने आई है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि ज्यादातर डिवाइस में ऐसी कोई परेशानी नहीं है।

हिंज के आसपास क्यों आ रही हैं दरारें?

कुछ यूजर्स ने फोन की इनर डिस्प्ले पर, खासकर बीच के हिंज के आसपास, दरारें और चमकदार लाइनें दिखने की शिकायत की है। एक ऑस्ट्रेलियाई ग्राहक ने दावा किया कि फोन को 20 बार भी खोलने से पहले ही उसकी स्क्रीन पर दरार आ गई थी।

रिपेयर वेबसाइट iFixit के शुरुआती विश्लेषण में हिंज मैकेनिज्म को संभावित वजह बताया गया है। इसके मुताबिक, फोन मोड़ने के दौरान हिंज के अंदर मौजूद सेंट्रल सपोर्ट बार ठीक से पीछे नहीं हटता तो डिस्प्ले के एक हिस्से पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। हालांकि, यह केवल शुरुआती अनुमान है। Apple ने अब तक खराबी की असली वजह की पुष्टि नहीं की है।

स्क्रीन रिपेयर कराने में आएगा भारी खर्च

iFixit ने iPhone Duo को रिपेयर करने में अपेक्षाकृत आसान फोल्डेबल फोन बताया है, लेकिन इसकी इनर डिस्प्ले बदलना अब भी चुनौतीपूर्ण है। वेबसाइट ने इसे 10 में से 5 का रिपेयरेबिलिटी स्कोर दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में वारंटी खत्म होने के बाद इनर स्क्रीन की मरम्मत पर करीब 999 डॉलर यानी लगभग 95 हजार रुपये खर्च हो सकते हैं।

Apple ने नहीं किया रिकॉल का ऐलान

फिलहाल Apple ने न तो इस फोन को रिकॉल करने की घोषणा की है और न ही कोई अलग पब्लिक रिपेयर प्रोग्राम शुरू किया है। कंपनी ने टेक्निशियन्स को नियमित सर्विस प्रक्रिया के तहत शिकायतों का समाधान करने को कहा है। प्रभावित ग्राहक AppleCare या ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से संपर्क कर सकते हैं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts