spot_img
Saturday, May 2, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

iPhone Heating: गर्मियों में क्यों ज्यादा गर्म हो रहा है iPhone?इसको जाने ठंडा रखने के आसान और असरदार टिप्स

iPhone Heating:अगर आप भी iPhone इस्तेमाल करते हैं और इन दिनों फोन के जरूरत से ज्यादा गर्म होने की समस्या से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। देशभर में बढ़ती गर्मी और कई शहरों में 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचते तापमान का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में iPhone का गर्म होना एक आम समस्या बनती जा रही है।

Apple के मुताबिक, iPhone को 0°C से 35°C के बीच के तापमान में बेहतर तरीके से काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। लेकिन जब बाहरी तापमान इससे ज्यादा हो जाता है, तो फोन का थर्मल सिस्टम ज्यादा मेहनत करने लगता है, जिससे डिवाइस गर्म होने लगती है।

क्यों गर्म होता है iPhone?

iPhone के गर्म होने की कई वजहें हो सकती हैं। अगर आप लंबे समय तक गेम खेलते हैं, वीडियो एडिटिंग करते हैं या हैवी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो प्रोसेसर पर दबाव बढ़ता है। इसके अलावा बैकग्राउंड में लगातार चल रहे ऐप्स, लोकेशन सर्विस, ब्लूटूथ और मोबाइल डेटा भी डिवाइस को गर्म कर सकते हैं।

वायरलेस चार्जिंग भी ओवरहीटिंग की एक बड़ी वजह मानी जाती है, क्योंकि इसमें सामान्य चार्जिंग की तुलना में ज्यादा गर्मी पैदा होती है। वहीं, मोटे और हार्ड कवर फोन की गर्मी को बाहर निकलने से रोकते हैं।

iPhone को ठंडा रखने के आसान तरीके

अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों में आपका iPhone सही तरीके से काम करता रहे, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। कोशिश करें कि फोन को ठंडी जगह पर चार्ज करें और वायरलेस चार्जिंग की जगह वायर्ड चार्जर का इस्तेमाल करें।

अगर फोन ज्यादा गर्म हो रहा है, तो उसका कवर हटा दें ताकि गर्मी आसानी से बाहर निकल सके। साथ ही, फोन को सीधी धूप में रखने से बचें। कार के अंदर, धूप में या खुले मैदान में फोन छोड़ना नुकसानदायक हो सकता है।

Low Power Mode का करें इस्तेमाल

गर्मी के दिनों में Low Power Mode काफी मददगार साबित हो सकता है। यह बैकग्राउंड ऐप्स की गतिविधि को कम करता है और प्रोसेसर पर दबाव घटाता है। इससे फोन जल्दी गर्म नहीं होता और बैटरी की खपत भी कम होती है।

ओवरहीट होने पर iPhone क्या करता है?

जब iPhone का तापमान जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है, तो यह खुद को सुरक्षित रखने के लिए “थर्मल मैनेजमेंट मोड” में चला जाता है। इस दौरान स्क्रीन की ब्राइटनेस अपने-आप कम हो सकती है, चार्जिंग रुक सकती है और कैमरे की फ्लैश कुछ समय के लिए बंद हो सकती है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts