Trending News: ‘नेकी कर दरिया में डाल’ वाली कहावत हम सभी ने सुनी है। अक्सर जब कोई बिना किसी उम्मीद के किसी की मदद करता है, तो यही बात कही जाती है। लेकिन कभी-कभी नेकी का जवाब ऐसा भी मिल जाता है, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होती। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मजेदार किस्सा वायरल हो रहा है, जिसे पढ़कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
डिलीवरी बॉय के लिए मंगवाया था एक्स्ट्रा पिज्जा
बारिश के मौसम में एक शख्स ने सोचा कि जो डिलीवरी बॉय भीगते हुए उसका खाना पहुंचाने आ रहा है, उसके लिए भी कुछ किया जाए। उसने ऑनलाइन फूड ऐप के Buy 1 Get 1 ऑफर का फायदा उठाया और दो पिज्जा ऑर्डर कर दिए। एक पिज्जा अपने लिए और दूसरा डिलीवरी बॉय को देने के लिए।
शख्स को लगा कि यह छोटा-सा सरप्राइज डिलीवरी एजेंट के चेहरे पर मुस्कान ले आएगा। लेकिन आगे जो हुआ, उसने पूरी कहानी का रुख ही बदल दिया।
दरवाजा खुलते ही आया मजेदार ट्विस्ट
जब डिलीवरी बॉय ऑर्डर लेकर पहुंचा, तो ग्राहक ने बड़े प्यार से एक पिज्जा उसकी ओर बढ़ाते हुए कहा, “ये तुम्हारे लिए है।”आमतौर पर ऐसे मौके पर लोग धन्यवाद कहते हैं या खुशी जाहिर करते हैं। लेकिन इस डिलीवरी बॉय का जवाब सुनकर ग्राहक भी हैरान रह गया।उसने पिज्जा लेने से साफ इनकार कर दिया और मजाकिया अंदाज में कहा, “ये कचरा आप ही खाओ, मैं तो घर का खाना खाता हूं।”बस फिर क्या था, यही एक लाइन सोशल Media पर चर्चा का विषय बन गई।
सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए खूब मजे
जैसे ही यह किस्सा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया, लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने कहा कि डिलीवरी बॉय का आत्मविश्वास देखने लायक था।कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि उसने एक ही वाक्य में फास्ट फूड इंडस्ट्री की मार्केटिंग को चुनौती दे दी। वहीं कई यूजर्स ने कहा कि घर के खाने का कोई मुकाबला नहीं होता।
यूजर्स ने सुनाए अपने अनुभव
पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “पिज्जा देने से अच्छा 30 रुपये की टिप दे देते।” वहीं दूसरे यूजर ने बताया कि उसे एक बार गलती से एक्स्ट्रा बर्गर मिल गया था। जब उसने वह डिलीवरी बॉय को देने की कोशिश की, तो उसने भी लेने से मना कर दिया।
क्यों पसंद आ रही है लोगों को यह कहानी?
इस वायरल पोस्ट की सबसे खास बात इसका हल्का-फुल्का और मजेदार अंदाज है। एक तरफ ग्राहक की अच्छी सोच थी, तो दूसरी तरफ डिलीवरी बॉय का बेबाक जवाब। यही वजह है कि यह छोटी-सी घटना सोशल मीडिया पर लोगों का मनोरंजन कर रही है और खूब शेयर की जा रही है।कभी-कभी एक साधारण-सी बातचीत भी इंटरनेट पर ऐसी यादगार कहानी बन जाती है, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखते हैं।

