spot_img
Wednesday, May 13, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Cannes Film Festival 2026 में बदले फैशन के नियम,इन बातों का रखना होगा ध्यान

Cannes Film Festival 2026: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में शामिल Cannes Film Festival 2026 इस बार सिर्फ फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि अपने नए ड्रेस कोड को लेकर भी सुर्खियों में बना हुआ है। फेस्टिवल आयोजकों ने रेड कार्पेट फैशन को लेकर कई सख्त नियम लागू किए हैं, जिसने हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों को हैरान कर दिया है।

रेड कार्पेट पर नहीं दिखेंगी रिवीलिंग ड्रेस

इस साल Cannes Film Festival 2026 के रेड कार्पेट पर बेहद ज्यादा रिवीलिंग या न्यूड फैशन वाले आउटफिट्स पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। आयोजकों का कहना है कि फेस्टिवल के दौरान डिसेंसी और औपचारिक माहौल बनाए रखना जरूरी है, इसलिए ऐसे कपड़ों को अनुमति नहीं दी जाएगी।

फेस्टिवल मैनेजमेंट ने साफ कहा है कि जो भी गेस्ट इन नियमों का पालन नहीं करेगा, उसे रेड कार्पेट पर एंट्री तक नहीं मिलेगी।

लंबे ट्रेल वाले गाउन भी बैन

सिर्फ बोल्ड फैशन ही नहीं बल्कि लंबे ट्रेल वाले भारी-भरकम गाउन पर भी इस बार रोक लगा दी गई है। आयोजकों का मानना है कि ऐसे आउटफिट्स रेड कार्पेट पर आने-जाने और थिएटर में बैठने की व्यवस्था को प्रभावित करते हैं।

इसी वजह से अब सेलिब्रिटीज को अपने लुक और स्टाइल की प्लानिंग नए तरीके से करनी पड़ रही है।

स्नीकर्स पहनने पर भी सख्ती

फेस्टिवल प्रशासन ने फुटवियर को लेकर भी नए नियम लागू किए हैं। Grand Théâtre Lumière की गाला स्क्रीनिंग्स में अब सिर्फ फॉर्मल और एलिगेंट फुटवियर को ही मंजूरी दी गई है। यानी स्नीकर्स पहनकर रेड कार्पेट पर एंट्री नहीं मिल सकेगी।

क्या पहनना होगा अनिवार्य?

फेस्टिवल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी ड्रेस कोड के अनुसार:

  • महिलाओं के लिए लॉन्ग ड्रेस अनिवार्य होगी
  • पुरुषों के लिए टक्सीडो जरूरी रहेगा
  • कॉकटेल ड्रेस, डार्क पैंटसूट और फॉर्मल सूट को अनुमति दी गई है
  • बो टाई या डार्क कलर टाई पहनना भी जरूरी बताया गया है

ग्लैमरस फैशन के लिए मशहूर रहा है कान्स

Cannes Film Festival 2026 हमेशा से अपने ग्लैमरस और बोल्ड फैशन मोमेंट्स के लिए चर्चा में रहा है। इससे पहले Bella Hadid, Kendall Jenner और Naomi Campbell जैसी इंटरनेशनल स्टार्स अपने रिवीलिंग आउटफिट्स से खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts