spot_img
Monday, May 11, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

तेलुगु अभिनेता भरत कांत का सड़क हादसे में निधन, 31 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

south film Industiry से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर तेलुगु अभिनेता Bharath Kanth का सड़क हादसे में निधन हो गया। वह महज 31 साल के थे। इस हादसे में उनके दोस्त साई त्रिलोक की भी मौत हो गई। भरत कांत के निधन की खबर सामने आते ही साउथ सिनेमा और उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

ट्रक से टकराई कार, मौके पर हुई मौत

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा हैदराबाद के आउटर रिंग रोड पर Exit Number 12 के पास देर रात हुआ। भरत कांत अपने दोस्त के साथ कार में सफर कर रहे थे, तभी उनकी कार अचानक एक ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

परिवार और फैंस को लगा बड़ा झटका

31 साल की उम्र में भरत कांत के अचानक निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने भी इस हादसे पर दुख जताया है।

इन फिल्मों और वेब सीरीज से मिली पहचान

Bharath Kanth तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के उभरते कलाकारों में गिने जाते थे। उन्होंने साल 2021 में आई Gramam और Tenant जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया था।

इसके अलावा वह Geethanjali और Parvathi Parameshwarulu जैसी वेब सीरीज में भी नजर आए थे।

हाल के दिनों में कई हादसों से दहली इंडस्ट्री

बीते कुछ दिनों में साउथ सिनेमा से लगातार दुखद खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में मलयालम अभिनेता Santhosh Nair और तमिल निर्माता R. B. Choudary की भी सड़क हादसे में मौत की खबर आई थी।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts