spot_img
Saturday, May 16, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

UP Weather Alert: प्रदेश के 8 जिलों में लू का खतरा, जानिए कौन सा शहर है सब से गरम

Uttar Pradesh में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के आठ जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। जिन जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है, उनमें Banda, Chitrakoot, Kaushambi, Fatehpur, Hamirpur, Mahoba, Jhansi और Lalitpur शामिल हैं। मौसम विभाग ने रविवार को भी कई इलाकों में लू का असर बने रहने की आशंका जताई है।

राजधानी लखनऊ में उमस और तेज धूप से लोग परेशान

शुक्रवार सुबह राजधानी Lucknow में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शनिवार को लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बांदा रहा प्रदेश का सबसे गर्म जिला

मौसम विज्ञानी Atul Kumar Singh के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान Banda में दर्ज किया गया, जहां पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा Orai में 43 डिग्री, Jhansi में 42.8 डिग्री और Agra में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के मुताबिक तेज गर्मी और लू के कारण डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और थकावट जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts