spot_img
शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

CM Yogi Agra Visit: CM योगी का आगरा दौरा 25-26 जुलाई को, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात, जानें पूरा कार्यक्रम

CM Yogi Agra Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय आगरा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले को 342.46 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और जनसभा आयोजित होगी। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

292.40 करोड़ की परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

मुख्यमंत्री 292.40 करोड़ रुपये की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें 93.81 करोड़ रुपये की लागत से 150 बेड वाले लेडी लॉयल अस्पताल का निर्माण, 79.15 करोड़ रुपये की सीएम ग्रिड रोड, 65.44 करोड़ रुपये की स्टॉर्म वाटर ड्रेन परियोजना, डीआईओएस भवन, श्री कैलाश मंदिर का पर्यटन विकास, वर्किंग वूमेन हॉस्टल और बल्केश्वर थीम पार्क के पुनर्विकास जैसे कार्य शामिल हैं।

17 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री 50.06 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हो चुकी 17 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इनमें जिला कारागार की नई बैरकें, खंदारी बापू नगर की सीसी सड़क, पालीवाल पार्क का सौंदर्यीकरण और सिकंदरा क्षेत्र में निर्मित आरसीसी पुलिया एवं डक्ट जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

प्रशासनिक समीक्षा और जनप्रतिनिधियों से बैठक

जनसभा के बाद मुख्यमंत्री कमिश्नरी सभागार में प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले के विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे। रात में उनका विश्राम सर्किट हाउस में प्रस्तावित है।

26 जुलाई को करेंगे कैशलेस योजना का उद्घाटन

दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ‘कैशलेस योजना’ का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसके बाद केंद्रीय हिंदी संस्थान परिसर से हेलिकॉप्टर द्वारा मैनपुरी के लिए रवाना होंगे।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts