spot_img
बुधवार, जुलाई 22, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Uttar Pradesh Crime: कानपुर पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के गहने और नकदी बरामद, चार आरोपी पकड़े गए

Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने करीब 60 लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। काकादेव थाना पुलिस और सेंट्रल जोन सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने दंपती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, दो लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

11 जुलाई को हुई थी वारदात

पुलिस के मुताबिक, 11 जुलाई को काकादेव थाना क्षेत्र स्थित ज्योति ज्वैलर्स के संचालक देवेंद्र नाथ वर्मा ने दुकान से आभूषण और नकदी से भरा बैग चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई।

करीब 300 CCTV कैमरों की फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस मुख्य आरोपी विकास उर्फ अद्दू और उसकी पत्नी चारू देवी तक पहुंची। दोनों को औरैया से गिरफ्तार किया गया। वहीं चोरी का माल खरीदने वाले दो सर्राफों गौरव गुप्ता और शर्मनलाल को भी कानपुर देहात और औरैया से गिरफ्तार किया गया।

ग्राहक बनकर कई दिन तक करता रहा रेकी

पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी विकास वारदात से पहले लगातार तीन-चार दिनों तक ग्राहक बनकर ज्वैलरी की दुकान पर पहुंचता रहा। इस दौरान उसने दुकान की पूरी गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की रेकी की।

घटना वाले दिन जैसे ही दुकानदार कुछ देर के लिए बाहर गया, आरोपी आभूषण और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया।

गिरफ्तारी से बचने के लिए कई शहरों में छिपता रहा

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी ने बुलेट मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी ताकि उसकी पहचान न हो सके। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली, सोनीपत, गुरुग्राम और मानेसर समेत कई शहरों में घूमता रहा और पुलिस से बचने की कोशिश करता रहा।

चोरी के पैसों से की मौज-मस्ती

जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों ने चोरी के कुछ गहने दो सर्राफों को बेच दिए थे। उन पैसों से दोनों ने घूमने-फिरने, नए कपड़े खरीदने और मौज-मस्ती पर खर्च किया। पुलिस ने दोनों सर्राफों के पास से भी चोरी के आभूषण बरामद कर लिए हैं।

बरामद सामान में बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के गहने, दो लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट शामिल है। पुलिस के अनुसार, बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।

मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 26 मुकदमे

डीसीपी मध्य अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी विकास उर्फ अद्दू एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी अन्य वारदात में शामिल तो नहीं रहा।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts