spot_img
Tuesday, April 21, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

कासगंज : निकाह से पहले दहेज को लेकर विवाद, लड़का-लड़की पक्ष में मारपीट

Kasganj News : जनपद कासगंज के गंजडुण्डवारा कोतवाली क्षेत्र के गांव घवा में निकाह से पहले दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर लड़का पक्ष ने निकाह से इंकार कर दिया। यह विवाद बढ़ता रहा और मामला कोतवाली तक पहुंच गया, जहाँ दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

गांव घवा निवासी एक लड़की का निकाह कुछ महीनों पहले फिरोजाबाद के लड़के के साथ दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ था। दान-दहेज सहित सभी शर्तें विवाह पूर्व ही तय की गई थीं और निकाह की तारीख 25 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। तय तारीख के अनुसार शुक्रवार को लड़के के पक्ष के लोग वारात लेकर घवा गांव पहुंचे, जहाँ लड़की के परिवार ने उनका अच्छा स्वागत किया।

अतिरिक्त दहेज की मांग से बढ़ा विवाद

लड़की पक्ष के अनुसार, लड़का पक्ष ने दहेज में मोटरसाइकिल की अतिरिक्त मांग करना शुरू कर दिया। यह मांग पूरी नहीं होने पर लड़का पक्ष के परिजनों ने निकाह से इंकार कर दिया, जबकि लड़की पक्ष पहले ही तय दहेज की राशि ढाई लाख रुपए चुका चुका था। इसके बाद रात भर नोकझोक चलती रही और सुबह होते ही मामला कोतवाली तक पहुंच गया।

पुलिस की हस्तक्षेप से बनी शांति

आपसी नोकझोंक के दौरान लड़का-लड़की पक्ष में जमकर हाथापाई हो गई। हालात बिगड़ते देखकर पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों के कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इसके बाद शांति व्यवस्था बहाल हो सकी।

यह भी पढ़ें : इस मांग को लेकर रोका निकाह, कोतवाली के सामने लड़का-लड़की पक्ष मे हुई जमकर मारपीट

इस मामले में, जहां लड़की पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप लगा रहा है, वहीं लड़का पक्ष का आरोप है कि लड़की पक्ष की मंशा निकाह न करने की थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल किसी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, परन्तु घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts