spot_img
सोमवार, जुलाई 27, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Lucknow Encroachment : नगर निगम का बड़ा अभियान, अवैध दुकानें हटाईं, ट्रक भर सामान जब्त

Lucknow Encroachment : लखनऊ नगर निगम ने सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान जोन-1 क्षेत्र के कैसरबाग कैंट रोड से बार्लिटन चौराहा, रतन स्क्वायर होते हुए बापू भवन तक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए तथा एक ट्रक सामान जब्त किया गया।

कुर्सी रोड पर अवैध मंडी हटाई गई

नगर निगम की टीम ने कुर्सी रोड से सरगम अपार्टमेंट तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) की दीवार के पास सड़क किनारे लगने वाली अवैध फल एवं सब्जी मंडी के खिलाफ भी कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार यहां लंबे समय से सड़क पर अस्थायी दुकानें लगाई जा रही थीं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था।

70 अवैध दुकानें हटाईं, सामान जब्त

कार्रवाई के दौरान लगभग 60 से 70 अवैध दुकानें हटाई गईं। नगर निगम ने मौके से एक स्टील काउंटर, एक लोहे का काउंटर, एक ठेला, एक पानी का जार, तीन तिरपाल और करीब 20 कैरेट समेत अन्य सामान जब्त किया। जब्त सामग्री को नगर निगम के कब्जे में लिया गया।

अभियान आगे भी रहेगा जारी

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts