spot_img
Saturday, May 16, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Greater Noida Fire: शाहबेरी के फर्नीचर मार्केट में भीषण लगी आग, कई दुकानें जलकर राख

Greater Noida  के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में बीती रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास की कई दुकानें उसकी चपेट में आ गईं। घटना थाना बिसरख क्षेत्र की बताई जा रही है। देर रात उठती आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक फर्नीचर दुकान में बिजली के तारों में अचानक स्पार्किंग हुई, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। चूंकि दुकानों में भारी मात्रा में लकड़ी, फर्नीचर और अन्य ज्वलनशील सामान रखा था, इसलिए आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

30 दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस, फायर विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए करीब 30 दमकल गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने लगातार कई घंटों तक मशक्कत करते हुए आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोका।

राहत की बात यह रही कि समय रहते करीब 15 से 20 दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि, आग की चपेट में आकर कुल आठ दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

कोई जनहानि नहीं, जांच जारी

फायर विभाग के अनुसार, हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। दुकानों में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए।

प्रशासन का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच कर रहे हैं, साथ ही नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts