- विज्ञापन -
Home Entertainment वीकेंड के लिए OTT लिस्ट तैयार करें,स्पोर्ट्स और थ्रिलर से भरपूर होगा...

वीकेंड के लिए OTT लिस्ट तैयार करें,स्पोर्ट्स और थ्रिलर से भरपूर होगा 1 मई

3

OTT New Releases: मई की शुरुआत एंटरटेनमेंट के फुल डोज के साथ होने वाली है। 1 मई यानी शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। अगर आप भी वीकेंड पर कुछ नया देखने की सोच रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके काम की है।

ग्लोरी (Netflix) – बॉक्सिंग की दुनिया का संघर्ष

- विज्ञापन -

नेटफ्लिक्स की यह नई सीरीज स्पोर्ट्स और क्राइम का दमदार कॉम्बिनेशन लेकर आ रही है। इसमें पुलकित सम्राट, दिव्येंदु, जन्नत जुबैर, सिकंदर खेर और सयानी गुप्ता जैसे कलाकार नजर आएंगे।
कहानी हरियाणा के बॉक्सिंग वर्ल्ड के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां खिलाड़ी सिर्फ रिंग में नहीं, बल्कि जिंदगी में भी संघर्ष करते हैं। ओलंपिक गोल्ड जीतने के सपने के पीछे की कठिन यात्रा को इसमें काफ इमोशनल और रियल अंदाज में दिखाया गया है।

अनदेखी सीजन 4 (SonyLIV) – क्राइम और पावर की आखिरी लड़ाई

इस क्राइम थ्रिलर का नया सीजन एक बार फिर सस्पेंस और ट्विस्ट से भरा हुआ है। हर्ष छाया और सूर्य शर्मा अपनी-अपनी भूमिकाओं में वापस लौट रहे हैं।इस बार कहानी और भी ज्यादा गंभीर मोड़ लेती है, जहां पाबाजी और रिंकू को एक बड़े खतरे का सामना करना पड़ता है। पावर, बदला और क्राइम की यह दुनिया दर्शकों को सीट से बांधे रखने वाली है।

सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2 (Prime Video) – सपनों की कीमत

अगर आपको पॉलिटिकल थ्रिलर पसंद हैं, तो यह सीरीज आपके लिए है। अंबरीश वर्मा और परमवीर सिंह चीमा की यह कहानी दिखाती है कि सपनों को पूरा करने के लिए इंसान कितनी दूर जा सकता है।
इस बार सीजन पहले से ज्यादा डार्क और इमोशनल होने वाला है, जहां सफलता की कीमत और रिश्तों की टूटन दोनों को गहराई से दिखाया गया है।

बाइकर (Netflix) – रेसिंग और एड्रेनालिन का तूफान

तेलुगू फिल्म बाइकर एक फैमिली स्पोर्ट्स ड्रामा है जिसमें शारवानंद और मालविका नायर नजर आएंगे। फिल्म मोटोक्रॉस रेसिंग की खतरनाक और रोमांचक दुनिया को दिखाती है।तेज रफ्तार रेस और इमोशनल फैमिली ड्रामा का यह मिश्रण इसे खास बनाता है।

वीकेंड बना लें खास

अगर आप एक ही जगह पर रोमांस, क्राइम, स्पोर्ट्स और थ्रिल का मजा लेना चाहते हैं, तो यह 1 मई की रिलीज लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है। अब बस पॉपकॉर्न तैयार कीजिए और ओटीटी का आनंद लीजिए।

- विज्ञापन -