Gwalior News:ग्वालियर में शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे परशुराम चौराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शीतला माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे परिवार की ऑटो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टकराई और सड़क स्कॉर्पियो पुलिस से बचने की कोशिश में थी तेज रफ्तारकिनारे पेड़ से जा भिड़ी, जिससे ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस से बचने की कोशिश में थी तेज रफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से पहले स्कॉर्पियो चालक ने बस स्टैंड के पास एक ई-रिक्शा को भी टक्कर मारी थी। पुलिस की नज़र में आने पर चालक ने पुलिस से बचने के लिए वाहन तेज गति से चलाया, जिससे ऑटो को समय पर नहीं देखा और टक्कर हो गई।
एक ही परिवार के पांच लोग मारे गए
पुलिस ने बताया कि मृतकों में इंद्रजीत शाक्य, उनकी पत्नी लीला, शुभम शाक्य, उनकी पत्नी शगुन और शुभम की सास प्रीति कश्यप शामिल हैं। हादसे में परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घायलों में बच्चों की हालत गंभीर
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पांच लोगों को मृत घोषित किया गया, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में बच्चों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। साथ ही, हादसे की विस्तृत छानबीन की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई।

