spot_img
Saturday, February 7, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

T20 World Cup 2022 AUS vs SL:ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया ने किया गेंदबाजी का फैसला, एक दिग्गज खिलाड़ी टीम से बाहर

T20 World Cup 2022 AUS vs SL: टी20 वर्ल्ड कप में आज मेजबान ऑस्ट्रेलिया और एशिया कप की चैंपियन श्रीलंका के बीच पर्थ के मैदान पर मैच खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी का फैसला किया है लेकिन ऑस्ट्रेलिया को एडम जम्पा की कमीं खल सकती है क्योंकि वो कोरोना के चलते टीम से बाहर हैं उनकी जगह एस्टॉन एगर को जगह दी गई है।

न्यूजीलैंड ने दी थी शिकस्त

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को जहां वार्म अप मैच में भारत के हाथों हार मिली थी तो वहीं अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार मिली थी। ग्रुप-1 में शामिल ऑस्ट्रेलिया के साथ इंग्लैंड, न्यूजीलैंड भी है और श्रीलंका भी आगे जाने के लिए मजबूत दावेदार है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका से इस मैच में जीतकर अपनी जीत का खाता खोलना होगा।

बेहतरीन लय में श्रीलंका

देखा जाए तो टीम ने पहले चरण से सुपर 12 में जगह बनाई थी। हालांकि श्रीलंका के सामने ऑस्ट्रेलिया एक घायल शेर की तरह है जिसे अपने पहले मैच में हार झेलनी पड़ी ऐसे में ऑस्ट्रेलिया होम ग्राउंड का फायदा भी ले सकती है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts