spot_img
Wednesday, May 20, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Chemist Strike: देशभर में आज बंद रहेंगी 10 लाख से ज्यादा मेडिकल दुकानें, केमिस्टों की 24 घंटे की हड़ताल

All India Organisation of Chemists and Druggists के आह्वान पर आज 20 मई को देशभर के केमिस्ट 24 घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान 10 लाख से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहने की संभावना है। हड़ताल का मुख्य कारण ऑनलाइन और ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स पर दवाइयों की बिक्री का विरोध बताया जा रहा है।

ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन

केमिस्ट संगठनों का कहना है कि अनियंत्रित तरीके से ऑनलाइन दवाओं की बिक्री होने से छोटे मेडिकल स्टोरों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। संगठन के मुताबिक, सरकार की डिजिटल नीतियों के चलते पारंपरिक दवा दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

हड़ताल के दौरान कई जगहों पर धरना और विरोध प्रदर्शन भी किए जाएंगे। हालांकि मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए आपातकालीन दवाओं की व्यवस्था रखने का दावा किया गया है।

केमिस्टों की सरकार से तीन बड़ी मांगें

AIOCD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस शिंदे और महासचिव राजीव सिंघल के अनुसार, संगठन की तीन प्रमुख मांगें हैं।

  • ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से जुड़े नोटिफिकेशन GSR 817 को वापस लिया जाए।
  • कोरोना काल में लागू नोटिफिकेशन GSR 220 को भी रद्द किया जाए।
  • ऑनलाइन दवाओं पर दिए जा रहे भारी डिस्काउंट पर रोक लगे या दुकानदारों का मार्जिन बढ़ाया जाए।

सभी राज्यों ने नहीं दिया समर्थन

हालांकि देश के सभी राज्यों ने इस हड़ताल का समर्थन नहीं किया है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड और लद्दाख समेत कई राज्यों की रिटेल फार्मेसी एसोसिएशनों ने मेडिकल स्टोर खुले रखने का आश्वासन दिया है।

इसके बावजूद मध्य प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बंद का व्यापक असर देखने को मिल सकता है। कई राज्यों के स्वास्थ्य विभाग और ड्रग कंट्रोल प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने की तैयारी कर ली है।

बड़े मेडिकल चेन स्टोर खुले रहेंगे

कुछ राज्यों में Apollo Pharmacy और MedPlus जैसे बड़े कॉर्पोरेट मेडिकल स्टोर्स को खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं तेलंगाना में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं ताकि जरूरतमंद मरीजों को दवाएं आसानी से मिल सकें।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts