spot_img
रविवार, सितम्बर 13, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

दरवाजा नहीं खुला तो थाने पहुंचीं पत्नी, बेटी को लेकर IPS अफसर से विवाद ने पकड़ा तूल

Bihar news:बिहार में तैनात चर्चित आईपीएस अधिकारी भानुप्रताप सिंह का पारिवारिक विवाद अब राजस्थान के भरतपुर तक पहुंच गया है। मामला इतना बढ़ गया कि उनकी पत्नी पूजा को पुलिस थाने में रात बितानी पड़ी। पूजा का आरोप है कि वह अपने पति और बेटी से मिलने भरतपुर पहुंचीं, लेकिन उन्हें घर में प्रवेश नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

दरवाजे पर इंतजार करती रहीं पत्नी

मामला भरतपुर की गीता कॉलोनी का बताया जा रहा है, जहां आईपीएस अधिकारी का परिवार किराए के मकान में रहता है। जानकारी के मुताबिक, भानुप्रताप सिंह अपनी छह साल की बेटी के साथ वहां मौजूद थे। जब उन्हें पत्नी पूजा के बिहार से भरतपुर आने की जानकारी मिली तो वह बेटी के साथ वहां से चले गए।

पूजा जब घर पहुंचीं तो करीब एक घंटे तक दरवाजा खटखटाती रहीं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह अपनी ननद के घर पहुंचीं, मगर वहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी।

थाने में बैठीं पूजा, पुलिस ने बताया निजी विवाद

इसके बाद पूजा मथुरा गेट थाने पहुंचीं और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने भानुप्रताप सिंह से फोन पर बात भी की। हालांकि, पुलिस की ओर से इसे पति-पत्नी का निजी विवाद बताया गया और तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पूजा थाने में ही बैठ गईं और देर रात तक वहीं रहीं।

2015 में शुरू हुई थी प्रेम कहानी

बताया जाता है कि पूजा और भानुप्रताप की मुलाकात 2015 में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। दोनों ने परिवार की इच्छा के खिलाफ 16 जनवरी 2016 को शादी की थी। उस समय पूजा एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं, जबकि भानुप्रताप UPSC की तैयारी कर रहे थे।

पूजा के मुताबिक, शादी के शुरुआती साल ठीक रहे, लेकिन बाद में रिश्ते में तनाव बढ़ता गया। अब विवाद उनकी छह साल की बेटी की कस्टडी को लेकर भी सामने आ गया है। पूजा का आरोप है कि उन्हें बेटी से दूर किया जा रहा है।

UPSC में लगातार तीन बार सफलता

भानुप्रताप सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के रहने वाले हैं। उन्होंने हिंदी साहित्य में मास्टर्स किया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उन्होंने 2018 से 2020 के बीच लगातार तीन बार UPSC परीक्षा पास की और 2021 में IPS बने।

IPS बनने के बाद उन्होंने मुजफ्फरपुर में टाउन ASP और फिर दानापुर में ASP के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह बिहार के खगड़िया में SP के पद पर तैनात बताए जाते हैं। दानापुर में रहते हुए दिसंबर 2024 में उन्होंने बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के आत्मसमर्पण की कार्रवाई में भी भूमिका निभाई थी।

 

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts