spot_img
गुरूवार, जुलाई 23, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में मिलेगी इमरजेंसी सेवा, नशे के खिलाफ भी चलेगा विशेष अभियान

Kanwar Yatra 2026: आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले की चिकित्सा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखने का फैसला किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं संचालित रखने के निर्देश दिए हैं। यात्रा अवधि के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

24 घंटे उपलब्ध रहेंगी एंबुलेंस सेवाएं

सीएमओ ने निर्देश दिए हैं कि 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं हर समय सक्रिय रहें, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। इसके अलावा अस्पतालों में सर्पदंश के इलाज के लिए एंटी-वेनम सहित सभी आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडार रखने, इमरजेंसी उपकरणों को पूरी तरह कार्यशील रखने और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

नशे के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

कांवड़ यात्रा के दौरान नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी और सेवन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन विशेष अभियान चलाएगा। एडीएम प्रशासन ज्योति मौर्या की अध्यक्षता में हुई नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की बैठक में अंतरराज्यीय सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने और ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर सख्ती

प्रशासन ने होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूलों के आसपास गुटखा, सिगरेट, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कोडीन युक्त दवाओं की अवैध बिक्री पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts