spot_img
Tuesday, June 16, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

नोएडा एयरपोर्ट की जमीन देने वाले किसान की बेटी ने CM योगी के लिए कही ये बात सुनकर आप भी हो जाएँगे भावुक

Yogi Adityanath: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन देने वाले जेवर के किसानों के लिए वह पल बेहद खास रहा, जब वे पहली बार हवाई जहाज से यात्रा कर लखनऊ पहुंचे। इस दौरान किसानों और उनके परिवारों के चेहरों पर खुशी, गर्व और भावुकता साफ दिखाई दी।

इस विशेष यात्रा में शामिल किसान की बेटी डॉ. हिरा राशिद ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि लखनऊ तक की हवाई यात्रा उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसी है। उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर उनके पिता कभी खेती करते थे, आज उसी भूमि पर बने एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मुख्यमंत्री से मिलने आना उनके लिए गर्व का विषय है।

‘जिस जमीन पर पिता खेती करते थे, वहीं से भरी उड़ान’

डॉ. हिरा राशिद ने कहा, “मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि जिस भूमि पर मेरे पिता अन्न उगाते थे, आज उसी भूमि से उड़ान भरकर मैं लखनऊ आई हूं।” उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और नई संभावनाओं का प्रतीक है।

योगी आदित्यनाथ की तारीफ में कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए डॉ. हिरा राशिद ने कहा कि प्रदेश में तेजी से हुए विकास कार्यों ने लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, मैं चाहती हूं कि योगी जी एक दिन प्रधानमंत्री बनें।”

उनका यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

किसानों के लिए यादगार बना दिन

पहली बार हवाई यात्रा करने वाले कई किसानों और उनके परिजनों ने इसे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया। उनका मानना है कि जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा और रोजगार, व्यापार तथा कनेक्टिविटी के नए अवसर पैदा करेगा।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts