spot_img
रविवार, जुलाई 19, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Bollywood News: तमन्ना की मेहनत और फराह का बिग बॉस प्यार, ‘गफूर’ शूटिंग का मजेदार किस्सा आया सामने

Bollywood News: बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपनी शानदार कोरियोग्राफी के साथ-साथ अपने मजेदार अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उनके कुकिंग व्लॉग का नया एपिसोड सामने आया, जिसमें वह एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के घर पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने साथ में खाना बनाया और पुरानी यादों से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए। बातचीत के दौरान फराह ने एक ऐसे गाने की शूटिंग का मजेदार राज खोला, जिसे उन्होंने सिर्फ 11 घंटों में पूरा कर लिया था।

शाहरुख खान ने सुझाया था तमन्ना का नाम

फराह खान ने बताया कि उन्होंने तमन्ना को एक अवॉर्ड फंक्शन में देखा था, जहां एक्ट्रेस ने अपना ट्रांसफॉर्मेशन और फिटनेस से सभी को प्रभावित किया था। उसी दौरान जब उनकी बात शाहरुख खान से आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रमोशनल सॉन्ग ‘गफूर’ को लेकर हो रही थी, तब शाहरुख ने ही इस गाने के लिए तमन्ना भाटिया का नाम सुझाया था।

शूटिंग के दौरान हुए कई मजेदार पल

बातचीत के दौरान तमन्ना ने गाने की शूटिंग के दौरान हुए मजेदार पल भी याद किए। उन्होंने बताया कि शूट पर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रंजीत भी मौजूद थे। तमन्ना ने उनसे उनके मशहूर अंदाज में डायलॉग बोलने की इच्छा जताई, क्योंकि बचपन से वह उन्हें इस अंदाज में सुनना चाहती थीं।

11 घंटे में पूरी हुई शूटिंग

फराह खान ने तमन्ना की मां को बताया कि उनकी बेटी ने इस गाने के लिए काफी मेहनत की। उन्होंने कहा कि ‘गफूर’ गाने की शूटिंग सुबह 9 बजे शुरू हुई थी और रात 8 बजे तक पूरी हो गई थी। इस दौरान तमन्ना ने तीन बार कॉस्ट्यूम बदले और अलग-अलग लोकेशंस पर शूटिंग की।

फराह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आज के समय में इतनी तेजी से कॉस्ट्यूम बदलकर शूटिंग पूरी करने वाली हीरोइनें बहुत कम होती हैं और तमन्ना ने शानदार काम किया।

बिग बॉस देखने की वजह से हुई जल्दी पैकअप

इस पूरे किस्से में सबसे मजेदार मोड़ तब आया जब तमन्ना ने फराह की पोल खोल दी। फराह बता रही थीं कि उन्होंने रिकॉर्ड समय में शूट पूरा किया, तभी तमन्ना ने हंसते हुए कहा कि यह सब इसलिए हुआ क्योंकि फराह को रात 9 बजे ‘बिग बॉस’ देखना था।

तमन्ना की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। फराह और तमन्ना की यह मजेदार बातचीत अब फैंस को भी काफी पसंद आ रही है। इस किस्से ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फिल्मों की शूटिंग के पीछे सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि ढेर सारी मस्ती और यादगार पल भी छिपे होते हैं।

 

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts