spot_img
Tuesday, April 28, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

एक के बाद एक विवादों में घिरी ‘KD: The Devil’,गाने के बाद ट्रेलर पर बवाल

KD The Devil controversy: फिल्म इंडस्ट्री में रिलीज से पहले विवाद होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा ज्यादा गरमा गया है। डायरेक्टर Prem की फिल्म KD: The Devil लगातार सुर्खियों में बनी हुई है पहले गाने को लेकर और अब ट्रेलर के अचानक गायब होने से।

गाने से शुरू हुआ विवाद

फिल्म का गाना ‘सरके चुनर तेरी’, जिसमें Nora Fatehi और Sanjay Dutt नजर आए, रिलीज होते ही विवादों में घिर गया। गाने के बोलों को लेकर अश्लीलता के आरोप लगे और मामला महिला आयोग से लेकर संसद तक पहुंच गया। बढ़ते विरोध को देखते हुए मेकर्स ने आखिरकार यह गाना यूट्यूब से हटा लिया।

अब ट्रेलर भी हुआ गायब

गाने का विवाद थमा भी नहीं था, कि एक और झटका सामने आया। 22 अप्रैल को रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर अचानक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। यह कदम फैंस के लिए चौंकाने वाला था, खासकर फिल्म के लीड एक्टर Dhruva Sarja के चाहने वालों के लिए। सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की और मेकर्स को जमकर ट्रोल किया।

मेकर्स की सफाई क्या है?

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस KVN Productions ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया कि ट्रेलर में कुछ ऐसा कंटेंट शामिल हो गया था, जिसे सर्टिफिकेशन नहीं मिला था। इसी वजह से ट्रेलर को हटाना पड़ा। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही एडिट किया हुआ ट्रेलर दोबारा रिलीज किया जाएगा।

डायरेक्टर प्रेम पर उठे सवाल

हालांकि इस सफाई के बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा निशाने पर डायरेक्टर प्रेम हैं। लोगों का मानना है कि पहले गाने और अब ट्रेलर विवाद में उनकी जिम्मेदारी बनती है। कई यूजर्स ने फिल्म की पूरी टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

रिलीज से पहले बढ़ी मुश्किलें

फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज से ठीक पहले इस तरह के विवाद फिल्म के लिए चुनौती बन सकते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा भी देखा गया है कि विवाद फिल्मों को अतिरिक्त पब्लिसिटी दे देते हैं।अब देखना दिलचस्प होगा कि जब फिल्म रिलीज होगी तो दर्शकों का रुख कैसा रहता है,क्या विवाद इसका नुकसान करेंगे या फिर यही चर्चा फिल्म को हिट बना देगी

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts