Maharastra News: महाराष्ट्र से एक चिंताजनक खबर सामने आई, जब NCP(SP) सांसद Supriya Sule की कार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सुप्रिया सुळे समेत कार में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।घटना के बाद खुद सुप्रिया सुळे ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह अनुभव काफी डराने वाला था, लेकिन सीट बेल्ट पहनने की वजह से बड़ा नुकसान टल गया। उनके इस बयान के बाद समर्थकों और नेताओं ने भी राहत की सांस ली।
पुणे से मुंबई जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, सुप्रिया सुळे पुणे से मुंबई की तरफ जा रही थीं। रास्ते में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर अचानक एक वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दूसरी गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी। हादसा इतना अचानक हुआ कि कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हालांकि, कार में मौजूद ड्राइवर और उनके स्टाफ को कोई गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और स्थिति को संभाला। बाद में सुरक्षा एजेंसियों ने भी घटना की जानकारी ली।
“सब सुरक्षित हैं”….सुप्रिया सुळे
हादसे के कुछ समय बाद सुप्रिया सुळे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने की अपील भी की।उन्होंने कहा कि हाईवे पर लापरवाही से गाड़ी चलाना सिर्फ अपनी ही नहीं, दूसरों की जिंदगी के लिए भी खतरा बन सकता है।
सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
इस घटना के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग अक्सर बड़े हादसों की वजह बनती है।सुप्रिया सुळे की पोस्ट ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि छोटी-सी सावधानी कितनी बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है। सोशल media पर भी कई यूजर्स ने सीट बेल्ट और safe driving को लेकर जागरूकता बढ़ाने की बात कही।
समर्थकों ने जताई चिंता
जैसे ही हादसे की खबर सामने आई, राजनीतिक गलियारों में चिंता का माहौल बन गया। कई नेताओं और समर्थकों ने सुप्रिया सुळे के सुरक्षित होने पर खुशी जताई।फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस हादसे की पूरी जानकारी जुटा रही है। इस बीच, सुप्रिया सुळे का संदेश लोगों को सड़क पर जिम्मेदारी से वाहन चलाने की अहम सीख दे गया।

